31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रशासन ने कसा शिकंजा : अवैध रूप से अर्जित की गई 80 लाख की हुई संपत्ति कुर्क
उत्तर प्रदेश

गैंगस्टर के तीन आरोपियों की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क: मुखिया के खिलाफ दर्ज हैं 18 मुकदमे

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई कर सील कर दी है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। गैंग के सरगना के खिलाफ 18 अपराधिक मुकदमे हमीरपुर और बांदा जनपद में दर्ज है।

गैंगस्टर के तीन आरोपियों की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क: मुखिया के खिलाफ दर्ज हैं 18 मुकदमे
Assets worth more than five crores of three gangster accused confiscated: 18 cases registered against the chief

कुरारा पुलिस ने कस्बा सुमेरपुर निवासी शिवप्रकाश उर्फ सोनू गुप्ता, रामप्रकाश उर्फ प्रांशु गुप्ता, उमाकांत उर्फ बाबा गुप्ता व रिजवान उर्फ गुड्डू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र दाखिल करने के बीते नौ मई को जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश पारित किए थे।

गैंगस्टर के तीन आरोपियों की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क: मुखिया के खिलाफ दर्ज हैं 18 मुकदमे
Assets worth more than five crores of three gangster accused confiscated: 18 cases registered against the chief

इसी के तहत 11 मई को पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने कार्रवाई के लिए आदेश दिए थे। मंगलवार को एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक, सीओ सदर राजेश कमल की मौजूदगी में थानाध्यक्ष कुरारा योगेश तिवारी व थानाध्यक्ष सुमेरपुर राकेश कुमार ने अभियुक्त शिवप्रकाश उर्फ सोनू गुप्ता, रामप्रकाश उर्फ प्रांशु गुप्ता तथा इनके व्यावसायिक पार्टनर उमाकांत उर्फ बाबा गुप्ता की संपत्तियां कुर्क की गई।

– पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

एसडीएम सदर ने बताया कि सोनू गुप्ता की दो करोड़ 58 लाख पांच हजार 163 रुपये 93 पैसे की संपत्ति आरा मशीन, धर्म कांटा, दुकान, मकान, जमीन, वाहन आदि शामिल है। इसी तरह भाई प्रांशु गुप्ता की दो करोड़ 22 लाख 32 हजार 363 रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। वहीं उमाकांत गुप्ता की 23 लाख 97 हजार 30 रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हार्पर क्लब में नए बहुउद्देशीय हाल का डीएम अनुराग ने किया लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

सिमौनी धाम में वीआईपियों का जमघट : आशीर्वाद के साथ छका भंडारा

City News Uttar Pradesh

बांदा में “बुर्ज” की आड़ से कजली मेला देखती थीं “नवाब की बेगमें” !

चित्रकूट मंडल के दोनों भाजपा सांसद पार्टी के जन -मन सर्वे कसौटी में फेल ?

City News Uttar Pradesh

मनरेगा की “सत्यनारायण कथा” जिले में नहीं चल पा रही सत्य पर : सरकारी मंशा ढेर !

बसपा नें ली अंगड़ाई : लोकसभा चुनाव को लेकर लिया गया मजबूती का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़