27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

खुशखबरी : बुंदेलखंड में अब नगरीय क्षेत्रों में बनेंगे गोवंश वन्य विहार..

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के नगरीय क्षेत्रों में गोवंश वन्य विहार खोले जाएंगे। इनकी लागत 1.20 करोड़ होगी। वन्य विहार में एक हजार अन्ना पशु रखे जाएंगे। प्रदेश के गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष जसवंत सिंह ने मंडलायुक्तों को पत्र भेजकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।


गोवंश वन्य विहार ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही संचालित किए जा रहे हैं। अब इन्हें शहरी क्षेत्रों में भी स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश के गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों की तर्ज पर नगरीय क्षेत्रों में वन व अन्य संबंधित विभाग सुरक्षित वन क्षेत्र के निकटवर्ती राजस्व भूमि में क्षेत्रीय आवश्यकता अनुसार एक या इससे अधिक गोवंश वन्य विहार की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित करें। साथ ही इसके लिए कार्ययोजना बनाएं।


उपाध्यक्ष ने कहा कि अब तक किसी भी जनपद में इसकी कार्ययोजना तैयार नहीं की है। जल्द ही भूमि का चिन्हांकन कर कार्ययोजना तैयार की जाए। गौरतलब है कि डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनने वाले शहरी वन्य विहार में 4500 वर्ग फीट के छह टिनशेड, 10 फीट लंबी छह चरही, कटिया मशीन, ट्यूबवेल, पांच हजार लीटर की दो पानी की टंकी, गोबर गैस प्लांट, चौकीदार कक्ष आदि बनाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के गोवंश वन्य विहार की क्षमता 500 है।


चित्रकूटधाम मंडल के बांदा के रगौली भटपुरा, बड़ागांव, महोबा में काहेला कला, घुटबई, चित्रकूट में रसिन, छीबों, हमीरपुर में जखेड़ी और मौदहा में ‘गोवंश वन्य विहार स्थल’ चल रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष में बांदा को तीन, महोबा को दो व चित्रकू ट को दो गोवंश वन्य विहार स्थल के निर्माण की शासन ने और मंजूरी दी है। उप निदेशक पशुपालन मनोज अवस्थी ने बताया की नगरीय क्षेत्रों में जल्द गोवंश वन्य विहार के निर्माण की कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी। इसके लिए वन विभाग और राजस्व विभाग लिखकर वन क्षेत्र एवं खाली भूमि का ब्योरा मांगा गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ पर प्रकोप : जिला अस्पतालों में दवाओं की खपत हो गई दोगुनी

City News Uttar Pradesh

ब्लाक प्रमुख अरविंद नें किया खुलासा : आठ करोड़ का पुल धंसा, डीएम करायें जांच

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दिकी कांग्रेस प्रदेश न्याय समिति में शामिल: 15 को आयेंगे गृह जनपद

City News Uttar Pradesh

बांदा में भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टरों की आमने-सामने भिड़ंत चार लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल …

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर ‘मुसीबत की गर्जना: आस्था के सिंहासन पर तूफान !

City News Uttar Pradesh

हत्या आरोपी पुलिस पकड़ से दूर : एक सप्ताह बाद भी तू डाल -डाल हम पात-पात का खेल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़