23.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
दुर्गा विसर्जन मार्ग का डीएम एवं एसपी नें किया निरीक्षण : दिये आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश

दुर्गा विसर्जन मार्ग का डीएम एवं एसपी नें किया निरीक्षण : दिये आवश्यक निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवरात्र पर मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था में अव्यवस्था न हो इसके लिये डीएम एवं एसपी नें संबंधित अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। आवश्यक निर्देश दिये। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ भ्रमण किया। इस दौरान बलखण्डी नाका चौराहे से अमरटाकीज, जामा मस्जिद, अलीगंज, खूंटी चौराहा एवं विसर्जन मार्ग पर नजर दौड़ाई।

दुर्गा विसर्जन मार्ग का डीएम एवं एसपी नें किया निरीक्षण : दिये आवश्यक निर्देश
DM and SP inspected Durga immersion route: gave necessary instructions

अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका परिषद को मार्ग की साफ-सफाई, चूने का छिडकाव तथा प्रमुख चौराहों पर बैरिकेटिंग के निर्देश दिये। विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को रास्ते में पड़ने वाले तारों को ठीक कराये जाने एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं आवश्यक रूट डाइवर्जन किये जाने के सम्बन्ध में विद्युत एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा।

दुर्गा विसर्जन मार्ग का डीएम एवं एसपी नें किया निरीक्षण : दिये आवश्यक निर्देश
DM and SP inspected Durga immersion route: gave necessary instructions

डीएम ने मार्ग प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युत एवं नगरपालिका विभाग को निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस ड्यूटी तथा सुरक्षा व्यवस्था के साथ विसर्जन स्थल पर नाव, गोताखोर व अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने को कहा।

दुर्गा विसर्जन मार्ग का डीएम एवं एसपी नें किया निरीक्षण : दिये आवश्यक निर्देश
DM and SP inspected Durga immersion route: gave necessary instructions

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पुलिस गवेन्द्र गौतम, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सहित केन्द्रीय पूजा समिति के पदाधिकारीगण एवं लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग बांदा द्वारा निःशुल्क प्रकाशनार्थ हेतु प्रेषित ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे चार लाख बीस हजार …

मानवीय संवेदना के चलते टली श्रीमद्भागवत कथा: बाढ़ पीड़ितों के ‘दर्द’ को देखते हुए आयोजकों का बड़ा फैसला

City News Uttar Pradesh Desk

Banda- नवरात्र महोत्सव: डीएम से गाइड लाइन जारी किए जाने की मांग

City News Uttar Pradesh

संदिग्ध हालात में छत से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप, पुलिस मामले की कर रही जांच

राज्य मंत्री रामकेश जनता में बनें हीरो : उनके एक्शन से जनमानस में हर्ष

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कराएगा संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा,10 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़