31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : दो राज्यों में पानी का बटवारा बन गया कोढ़ में खाज,जब की एक ही दल की सरकार…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी और एमपी में पानी बंटवारे का विवाद लगातार कोढ़ में खाज बनता जा रहा है। आलम यह है की ज्यो-ज्यो दवा की दर्द बढ़ता ही गया।


आपको बता दें की दो दशकों से दो राज्यों यूपी-एमपी के बीच चला आ रहा केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना में पानी के बंटवारे का झमेला खत्म नहीं हो रहा। केंद्र और दोनों राज्यों में एक ही पार्टी की सरकारें होने के बाद भी सहमति नहीं बन पा रही। कुछ दिनों की खामोशी के बाद अब फिर यह मुद्दा गर्माया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार 9 जनवरी को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकर पानी के बंटवारे का हल निकाला जाएगा।


उधर, मध्य प्रदेश पानी बंटवारे को लेकर अपने रुख पर अड़ा हुआ है। भोपाल की बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि वह इस परियोजना के जल आवंटन में मध्य प्रदेश का अहित नहीं होने देंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश के हितों की भी पूरी रक्षा की जाएगी।
जल्द ही वह एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और यूपी के योगी आदित्यनाथ के साथ संयुक्त बैठक कर अंतिम हल निकालेंगे। एमपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश हमेशा से दूसरे राज्यों के हितों की परवाह करता रहा है। लेकिन अपने प्रदेश का अहित न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। मध्य प्रदेश केन-बेतवा लिंक में यूपी को 700 एमसीएम पानी देने को सहमत है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की अदा कराई रश्म, आंगनबाड़ी केन्द्र पर बांटी पोषण किट

City News Uttar Pradesh

ठंड में गर्मी का अहसास, बुंदेलखंड में बढ़ जाएगी फसलों की प्यास

City News Uttar Pradesh

बांदा में कलयुग का भगवान बन गया “हैवान”, थाने में रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

Banda : आखिर किस महिला का था नदी से मिला शव, बना चुनौती …

City News Uttar Pradesh

मर्डर का खुलासा : पांच सौ (500) रुपये न देने पर दादी को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने हत्यारें नाती को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मंडी में खुले में ‘सड़’ रहा 65 बोरी गेहूं: मंडलायुक्त का ‘पारा’ चढ़ा, अफसरों को ‘जमकर’ फटकार !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़