27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
राजनीति : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भाजपा सरकार पर तीखा हमला : कहा यूपी में जंगलराज कायम
उत्तर प्रदेशराजनीति

राजनीति : कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान लाया राजनीतिक तूफान, क्या बनने से पहले दरक जाएगा I.N.D.I.A गठबंधन ?

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने एक ऐसा बयान दे दिया है जो लोकसभा चुनाव के लिए बन रहे I.N.D.I.A एलायंस के लिए भारी पड़ सकता है। अजय राय ने हाल ही में उत्तराखंड में हुए बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस की हार का ठीकरा समाजवादी पार्टी पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यदि सपा वहां अपना प्रत्याशी न उतारती तो कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव जीत जाता।

राजनीति : कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान लाया राजनीतिक तूफान : क्या बनने से पहले दरक जाएगा I.N.D.I.A गठबंधन ?
Politics: Congress President Ajay Rai’s statement brought political storm: Will the I.N.D.I.A alliance crack before it is formed?

इस बयान पर उठे राजनीतिक तूफान पर अजय राय ने कहा कि मैं अपने इस बयान पर कायम हूं। बागेश्वर में सपा ने कांग्रेस को हराने का काम किया है। सपा को मालूम था कि वह चुनाव में कहीं नहीं हैं। बावजूद इसके उसने अपना प्रत्याशी खड़ा किया। वह भी तब जब कांग्रेस और सपा मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अजय राय ने कहा कि घोसी की सीट पर कांग्रेस ने सपा को समर्थन किया। सपा की जीत में कांग्रेस का बड़ा रोल रहा है लेकिन सपा ने ऐसा नहीं किया।


– समाजवादी पार्टीने किया पलटवार

इस मसले पर समाजवादी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि घोसी की सीट में कांग्रेस ने समर्थन किया। यह बात सच है। लेकिन यह बात भी इतनी ही सच है कि बागेश्वर की सीट के लिए कांग्रेस ने सपा से कोई समर्थन नहीं मांगा था। वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि दोनों चुनाव अलग-अलग राज्यों में थे। यदि कांग्रेस की उत्तराखंड ईकाई हमसे समर्थन मांगती तो हम निश्चित रूप से इस पर विचार करते।

– क्या बनने से पहले दरक जाएगा गठबंधन

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस यूपी में लोकसभा चुनाव I.N.D.I.A गठबंधन के बैनर तले लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बात सीट शेयरिंग तक भी पहुंच गई है। अब इस तरह के बयान से अचानक से राजनीतिक कयास लगने शुरू हो गए हैं। कयास इस बात के लगाए जा रहे हैं कि यह गठबंधन बनने से पहले ही बिखर जाएगा

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाद न मिलने पर किसानों का ‘फूटा गुस्सा’ : लगाया जाम, प्रशासन में ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कार का ‘तांडव’: दूध विक्रेता को ‘रौंद’ कर खंती में घुसी, चालक गिरफ्तार

तेज रफ्तार कार व टेंपो की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत, चार हुए घायल

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का सफाई अभियान फिर उमड़ा : साफ की जलकुंभी औऱ भांजा फावड़ा

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षकों नें भरी हुंकार : पुरानी पेंशन प्रणाली की जाये बहाल

City News Uttar Pradesh

बांदा में सड़कें नहीं हो पाई गड्ढा मुक्त : मांगे थे चार करोड़ रुपये मिले सिर्फ 1.60 करोड

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़