30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मेडिकल कालेज में चिकित्सा का कमाल : विकलांग प्रमाणपत्र को आया युवक हो गया सकलांग
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कालेज में चिकित्सा का कमाल : विकलांग प्रमाणपत्र को आया युवक हो गया सकलांग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में चिकित्सकों नें कमाल का इतिहास रच दिया। एक वर्ष से विकलांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परेशान युवक को न्यूरो सर्जन अरविंद कुमार झा ने आपरेशन करके दोनों पैरों को ठीक कर दिया। विकलांग सकलांग बन अपने पैरों से चलने लगा।

मेडिकल कालेज में चिकित्सा का कमाल : विकलांग प्रमाणपत्र को आया युवक हो गया सकलांग
Miracle of medicine in the medical college: the young man who came to the disabled certificate became crippled

यह खुश कर देने वाला मामला कुछ इस प्रकार है। महोबा जनपद के रिवाई सुनेचा का रहने वाला मनोज 30 वर्ष मजदूर है। दिल्ली में मजदूरी करके परिवार का पालन -पोषण करता था। एक दिन अचानक उसे बुखार आ गया। इलाज के दौरान टीबी का भी मर्ज हो गया। अचानक एक दिन मनोज के दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया। देश के कई जनपदों में इलाज कराया लेकिन कोई मनोज की विकलांगता दूर नहीं हो सकी। दोनों पैर खराब होने की वजह से घर की आर्थिक हालत और खराब हो गई, मनोज की पत्नी सुनीता ने बताया कि कर्ज ले रिश्तेदारों की मदद से घर का खर्च चलाना पड़ रहा था।  इधर मनोज इलाज से मायूस होकर विकलांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहा था कि किसी ने मनोज को बांदा के रानीदुर्गावती मेडिकल कालेज के न्यूरो सर्जन डाक्टर अरविंद कुमार झा के बारे में बताया।

मेडिकल कालेज में चिकित्सा का कमाल : विकलांग प्रमाणपत्र को आया युवक हो गया सकलांग
Miracle of medicine in the medical college: the young man who came to the disabled certificate became crippled

मनोज पिछले दस दिन पहले डाक्टर अरविंद झा से मिला। डाक्टर अरविंद ने मनोज को आपरेशन कराने की सलाह दी। वह तैयार हो गया।  डाक्टर अरविंद और उनकी टीम ने पिछले हफ्ते मनोज की रीढ़ की मोटी नस जिसमे गांठ थी जिसकी वजह से मनोज के दोनों पैर काम नहीं कर रहे थे आपरेशन करके गांठ निकाल दी। गांठ निकलने के बाद धीरे धीरे मनोज अपने दोनों पैरों में खड़ा हो गया। मनोज के दोनों पैर ठीक होते ही उसके परिवार की खुशियाँ लौट आईं। मनोज ने भरे गले के साथ डाक्टर अरविंद कुमार झा का धन्यवाद दिया। इस सफल आपरेशन के लिए रानीदुर्गावती मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डाक्टर एस के कौशल ने डाक्टर अरविंद कुमार झा और उनकी टीम को बधाई दी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डॉ. शंकर कबीर बन गए सर्जरी के ‘कोहिनूर’ : दुआओं में बसने लगा नाम, रच रहे ‘कीर्तिमान’

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की ‘विकास कार्यों’ पर ‘पैनी नजर’:रोड निर्माण की हुई ‘कड़ी मॉनिटरिंग’

City News Uttar Pradesh

करोड़ों का खेल: सड़क निर्माण बना भ्रष्टाचार का रास्ता, रनगढ़ मार्ग की खुली पोल

City News Uttar Pradesh

गर्मी में बढ़ी आग की घटनाएं: सपा विधायक विशम्भर ने निभाई जनप्रतिनिधि की ज़िम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार: प्रधान का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल

City News Uttar Pradesh

मंदिर के पुजारी की नुकीले हथियारों से गोद कर हत्या: गांव में सनसनी का आलम

ब्रेकिंग न्यूज़