City News Uttar Pradesh
दो बच्चों की सर्प दंश से मौत : परिवार में मचा कोहराम, चारपाई पर सो रहे थे दोनो भाई
उत्तर प्रदेश

दो बच्चों की सर्प दंश से मौत : परिवार में मचा कोहराम, चारपाई पर सो रहे थे दोनो भाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दो बच्चों की सर्प दंश से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना थाना कमासिन क्षेत्र अंतर्गत मुसीवां गांव की है। यहां सोमवार को जानकी शरण यादव की पत्नी बच्ची देवी अपने दोनो बच्चों के साथ सो रही थी कि अचानक रात्रि में लगभग 2 बजे के आस -पास बच्ची देवी को जहरीले सांप ने काट लिया सर्प के काटते ही बच्ची देवी जग गई।

दो बच्चों की सर्प दंश से मौत : परिवार में मचा कोहराम, चारपाई पर सो रहे थे दोनो भाई
Two children died due to snakebite: there was chaos in the family, both brothers were sleeping on the cot

सर्प को दूर झटक दिया वहीं इस घटना की जानकारी परिजनों सहित आसपास के लोगों को हुई। आनन-फानन में राघोपुर गांव में वैद के पास ले गए जहां पर उसका उपचार के बाद महिला स्वस्थ हो गई। घर वापस आकर अपने बच्चों के पास पहुंची तो बच्चे सो रहे थे। बच्चों को काफी जगाने का प्रयास किया लेकिन बच्चे नहीं जगे। परिजनों बच्चों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन पहुंचे।

दो बच्चों की सर्प दंश से मौत : परिवार में मचा कोहराम, चारपाई पर सो रहे थे दोनो भाई
Two children died due to snakebite: there was chaos in the family, both brothers were sleeping on the cot

जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान अंकित उम्र 10 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। रोहित उम्र 7 की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों बच्चों का पोस्ट मार्टम कराया गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश की ‘मोहनी’ से ‘थिरक’ उठा इटवां एवं परमपुरवा: ‘वादा पक्का’ का दिया ‘प्रमाण’

City News Uttar Pradesh Desk

गणतंत्र दिवस : पुलिस लाइन ग्राउण्ड में फुल ड्रेस रिहर्सल का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

जुए की आड़ में ‘खौफ’ का सिंडिकेट : ‘हथियारों’ समेत गुंडे गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

City News Uttar Pradesh

कर्ज चुकाने में आड़े आई घरेलू उपभोक्ताओं की आर्थिक तंगी, एकमुश्त समाधान योजना की बढ़ी अवधि

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अभियान चला बैंक शाखाओं का बारीकी से किया निरीक्षण, परखी सुरक्षा व्यवस्था

ब्रेकिंग न्यूज़