- विनोद मिश्रा
बांदा। राजनीति बुरी बला है। प्रदेश भाजपा नें अपना “कुनबा” बढ़ाने के लिये चार साल राजनीति की गुमनामी में रहे एक ऐसे शख्स को पार्टी में लें लिया “जिसका स्वयं का अपना कोई जमीनी आधार नहीं माना” जाता ? यह हैं “दिलीप सिंह जिन्हें खोखेबाज नेता का तमगा” सा हासिल है ? इनका “दीपक” पिछले लोकसभा चुनाव में “भाजपा नें ही बुझा” दिया था। बसपा -सपा “गठबंधन प्रत्याशी होते हुये भी इनकी करारी हार हुई और दिल के अरमां आंसुओं में बह” गये थे।

सदमा ऐसा लगा की चार साल राजनीति के परिदृश्य से ही गायब हो गये, पर “लोकसभा चुनाव देख इनका फिर उदयीकरण” हो गया है। बताते है की यह “जन पावर में कंगाल लेकिन मनी पावर में कुबेर” है ? धन कैसे भी किस तरीके से हासिल हो इसके यह महारथी से माने जाते हैं !

चर्चाओं में आरोप तो यहां तक चस्पा होते हैं की “टिकट हासिल करने के लिये यह डाक बढ़ा देते हैं क्योंकि खोखों के यह खिलाड़ी जो ठहरे” ? इनके बारे में पिछले लोक सभा चुनाव में यह चर्चा आम थी की “दस खोखे गोदी में भेंट चढ़ाकर” यह बसपा -सपा गठबंधन के प्रत्याशी बने थे ! लेकिन व्यक्तिगत जनाधार विहीनता चुनाव जीतने में आड़े आई ? और “राजनीति का यह सूरमा भोपाली” मैदान में ढेर हो गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
