24.9 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा का निकम्मा प्रसाशन जागा: सात मौतों के बाद 18 ट्रकों का किया चालान
उत्तर प्रदेश

बांदा का निकम्मा प्रसाशन जागा: सात मौतों के बाद 18 ट्रकों का किया चालान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला में सड़क दुर्घटनाओं का काला अध्याय सा लिख रहा है। मौत की घटनाओं का साया मंडराता जा रहा है, “पर प्रसाशन में चैन की वंशी” ? जीहाँ ऐसा इसलिए लिख रहा हूँ की “जिले में ओवर लोड एवं सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पर कार्यवाई के प्रति निकम्मेपन पर उतारू प्रशासन सात मौतों के बाद रेड एलर्ट की भूमिका” में नजर आया है। गुरुवार की रात खड़े ट्रक में पीछे से आ रही बोलेरो के भिड़ने से सात लोगों की जान चली गई।

बांदा का निकम्मा प्रसाशन जागा: सात मौतों के बाद 18 ट्रकों का किया चालान
Bad administration of Banda wakes up: 18 trucks challaned after seven deaths

“मौतों के इस धमाके नें प्रसाशन को झकझोरा”। कुंभकरणी नींद टूटी ? इसके बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई करना शुरू किया। शुक्रवार को 18 ट्रकों को सीज व चालान कर के अपनी चैतन्यता का परिचय दिया। आपको बता दूं की गुरुवार की रात बबेरू-कमासिन मार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रही बोलेरो की टक्कर में वाहन के परखचे उड़ गए। स्थिति यह रही की पुलिस नें बोलेरो को काटकर शवों को बाहर निकालना। यह सब तब है जब बीते माह यातायात नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश डीएम नें भी दिये थे। लेकिन विभाग ने कार्रवाई शुरू की सात लोगों की मौतों के बाद।


संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने तिंदवारी बाईपास में सड़क किनारे खड़े आठ ट्रकों में तीन को सीज व पांच का चालान किया है। मवई बाईपास पर वाहनों पर कार्रवाई होते देख कई ट्रक चालक भाग खड़े हुए। चार का चालान किया गया। जबकि भूरागढ़ से महोबा जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे खड़े छह ट्रकों का चालान किया गया। कालूकुआं मंडी समिति के पास दो ई-रिक्शा व रोडवेज बस स्टैंड के पास एक कैंपर का भी चालान किया गया है। खैर “जब जागो तभी सवेरा”।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी प्रफुल्लित: चरण सिंह को भारत रत्न के निर्णय को सराहा

City News Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी चयन में ‘धांधली’ का आरोप: फर्जीवाड़े की भेंट चढ़ीं ‘विधवा और गरीब’ महिलाएं

City News Uttar Pradesh

भगवा चोले में ‘ठगी’ का साम्राज्य: चमत्कार का ‘झांसा’ देकर नकदी पर डाका, तीन फर्जी साधु गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश को आया गुस्सा : बिजली विभाग के अभियंता के होश हुये फाख्ता

डायरिया डायन कर रही डिस्को: अस्पतालों में मरीज़ों की बढ़ रही भीड़, सिस्टम लाचार

एसपी पलाश बंसल की चली तबादला एक्सप्रेस: बड़े पैमाने पर बदल गया थाना-चौकी का गणित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़