24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
किसानों का बेड़ा कैसे होगा पार 20 करोड़ बकाया पर मचा हाहाकार !
उत्तर प्रदेश

किसानों का बेड़ा कैसे होगा पार 20 करोड़ बकाया पर मचा हाहाकार !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किसानों का “बेड़ा कैसे होगा पार”? 20करोड़ हासिल करने के लिये “हाहाकार सा मचा हुआ” है ! किसानों के भुगतान पर सरकार की “लेट – लतीफी नें चिंता की बरसात” कर दी है। “न खुदा ही मिला न मिसालें सनम” की कहानी धान बेचने औऱ खरीदने के मामले में चरितार्थ हुई है। निर्धारित लक्ष्य को हासिल किए बिना दो दिन पूर्व से “धान की खरीद का सिम -सिम दरवाजा बंद” हो गया बंद हो गया। चित्रकूटधाम मंडल में सोमवार तक लक्ष्य के सापेक्ष 93 फीसदी खरीद हुई। उधर, खरीद एजेसिंयों पर किसानों का 20 करोड़ से अधिक का बकाया है।

किसानों का बेड़ा कैसे होगा पार 20 करोड़ बकाया पर मचा हाहाकार !
How will the fleet of farmers cross 20 crore dues but there was an outcry!

सहालग के सीजन में बकाया न मिलने से किसान परेशान हैं। किसी की बेटी की शादी तय है तो किसी के यहां बीमारी का इलाज संभव नहीं हो पा रहा है, जबकि शासन के किसानों से खरीदे जाने वाले धान का भुगतान 72 घंटे के अंदर करने के आदेश थे।
शासन ने इस वर्ष मंडल में धान खरीद का लक्ष्य एक लाख पांच हजार 200 मीट्रिक टन (एमटी) निर्धारित किया था। लक्ष्य को पाने के लिए विभिन्न एजेसिंयों के 61 क्रय केंद्र खोले गए थे। सोमवार तक मंडल में 17533 किसानों का 97 हजार 969 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। जो लक्ष्य के सापेक्ष सात हजार 231 मीट्रिक टन कम है।

किसानों का बेड़ा कैसे होगा पार 20 करोड़ बकाया पर मचा हाहाकार !
How will the fleet of farmers cross 20 crore dues but there was an outcry!

खास बात यह है कि इस वर्ष विभिन्न एजेंसियों पर तीन हजार 200 किसानों का 20 करोड़ 83 लाख रुपये बकाया है। इसे पाने के लिए किसान बैंकों और एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। किसानों का कहना है कि धान इसलिए बेचा था कि समय से खाते में पैसा आ जाएगा तो शादी, बीमारी, घर का खर्च और खेती का काम प्रभावित नहीं होगा। यह पता होता कि इतना समय लगेगा तो सरकारी केंद्रों पर धान किसी भी कीमत पर नहीं बेचते। भले ही वह धान मंडियों में प्राइवेट आढ़तियों को कम दाम पर बेच देते।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित की सुबह की सैर बनी ‘औचक’ छापेमारी: गंदगी और घटिया निर्माण देख भड़के

City News Uttar Pradesh

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी से मिले मंत्री रामकेश : जल आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं एंव विकास पर ध्यान केंद्रित

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें लोकार्पण कार्यों की मचाई धूम : मोदी-योगी राज को सराहा

बांदा : कृषि विश्वविद्यालय में वर्ग विशेष के 15 प्रोफेसर की नियुक्तियां, कृषि मंत्री ने जांच के दिए आदेश …

पर्दाफाश : मां ही अपनी बेटी की निकली कातिल,मां सहित चार गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़