28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया बीहड़ और बंजर भूमि को उर्वर बनाने हेतु पांच साल बढ़ा
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया बीहड़ और बंजर भूमि को उर्वर बनाने हेतु पांच साल बढ़ी योजना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया कि योगी सरकार ने बीहड़, बंजर और जलभराव वाली भूमि में सुधार एवं उसे उर्वर बनाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना को पांच वर्ष और आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया बीहड़ और बंजर भूमि को उर्वर बनाने हेतु पांच साल बढ़ा
Jal Shakti Minister Ramkesh told that five years extended to make the rugged and barren land fertile

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश अपने निर्वाचन क्षेत्र के नरी गांव में इस योजना के तहत भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कराये जा रहें कार्यों का निरीक्षण एवं सभा में बोल रहे थे। इस दौरान मुलाकाती चर्चा में मंत्री रामकेश नें बताया कि बीहड़, बंजर और जल भराव क्षेत्रों में सुधार एवं उसे उर्वर बनाने हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना का ( 2022-23 से 2026-27 तक) विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया बीहड़ और बंजर भूमि को उर्वर बनाने हेतु पांच साल बढ़ा
Jal Shakti Minister Ramkesh told that five years extended to make the rugged and barren land fertile

बताया कि इस योजना में पांच वर्षों में कुल 602.68 करोड़ रुपये (501.59 करोड़ रुपये राज्य सेक्टर से 51.25 करोड़ रुपये मनरेगा से एवं 49.84 करोड़ रुपये कृषक अंश) के व्यय सम्भावित हैं। योजनान्तर्गत 2,19,250 लाख हेक्टेयर समस्याग्रस्त बीहड़, बंजर भूमि सुधार तथा जलभराव क्षेत्र को उर्वर बनाया जाएगा।

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया बीहड़ और बंजर भूमि को उर्वर बनाने हेतु पांच साल बढ़ा
Jal Shakti Minister Ramkesh told that five years extended to make the rugged and barren land fertile

राज्य मंत्री रामकेश नें बताया कि यह योजना गौतमबुद्ध नगर जिले को छोड़कर राज्य के शेष सभी 74 जिलों में प्रस्तावित है।
योजना के फलस्वरूप समस्याग्रस्त भूमि में उपचार के उपरान्त कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होगी। इससे कृषकों की आय एवं भूजल स्तर में भी वृद्धि होगी। योजना के संचालन से पांच वर्षों में दो करोड़ मानव दिवस का सृजन सम्भावित है।

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया बीहड़ और बंजर भूमि को उर्वर बनाने हेतु पांच साल बढ़ा
Jal Shakti Minister Ramkesh told that five years extended to make the rugged and barren land fertile

जल शक्ति मंत्री निषाद नें विस्तृति चर्चा में बताया कि योजनान्तर्गत चयनित परियोजना क्षेत्र में शत-प्रतिशत अनुदान पर बीहड़, बंजर भूमि सुधार तथा बीहड़, बंजर क्षेत्र सुधार का कार्य राज्य सेक्टर से एवं जलभराव क्षेत्र के उपचार का कार्य मनरेगा से प्रस्तावित है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले: सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ, कांग्रेस कालियानाथ, अखिलेश के अंदर भरा है जहर

News : अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, भाजपा पर भरोसा नहीं

Banda  : डीएम साहब, बांदा का सूचना विभाग शासन की नीतियों को लगा रहा पलीता ! …

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेंद्र के ‘प्रयास’ से ‘खनिज यूनिवर्सिटी’ की होगी स्थापना: महोबा ‘विकास’ का बनेगा ‘हब’

City News Uttar Pradesh

बांदा में सूर्य देवता जिंदा जला डालेंगे ? जून माह में कर रहे भीषण अग्नि वर्षा !

बसपा का प्रबुद्ध सम्मेलन : सतीश मिश्रा नें भाजपा-सपा पर बोला हल्ला …

ब्रेकिंग न्यूज़