City News Uttar Pradesh
6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव परिणाम : भाजपा का चार सीटों पर रहा दबदबा, बिहार में आरजेडी, तेलंगाना में टीआरएस और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी को एक-एक सीट
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव परिणाम : भाजपा का चार सीटों पर रहा दबदबा, बिहार में आरजेडी, तेलंगाना में टीआरएस और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी को एक-एक सीट

  • ब्यूरो रिपोर्ट

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। इनमें से चार सीट भाजपा ने जीती हैं। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की गोपालगंज, ओडिशा की धामनगर और हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर भाजपा को दो सीटों का फायदा हुआ है।

वहीं, बिहार की मोकामा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट और बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जीत गई हैं। तेलंगाना में टीआरएस और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी जीती है। सभी सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग हुई थी। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हुआ, उनमें 2-2 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस का कब्जा था। वहीं, तीन सीटों पर BJD, शिवसेना और आरजेडी ने जीत दर्ज की थी।

6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव परिणाम : भाजपा का चार सीटों पर रहा दबदबा, बिहार में आरजेडी, तेलंगाना में टीआरएस और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी को एक-एक सीट
By-election results in 7 assembly seats in 6 states

1. यूपी के गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा का परचम

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 34 हजार 298 वोटों से हरा दिया। जीत के अंतर के मामले में उन्होंने अपने पिता अरविंद गिरी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पिछले चुनाव में अरविंद गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 29 हजार 294 वोटों से हराया था।

2. हरियाणा की आदमपुर सीट भाजपा ने कांग्रेस से छिनी​​​​​

हरियाणा के हिसार जिले में आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को 16 हजार 606 वोटों से जीत मिली है। भव्य पूर्व सीएम भजनलाल परिवार की तीसरी पीढ़ी से हैं, जो चुनाव लड़े। पिछली बार उनके पिता कुलदीप बिश्नोई यहां से जीते थे। हालांकि कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

3. बिहार में आरजेडी और भाजपा को 1-1 सीट मिली

बिहार की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन और भाजपा की लड़ाई बराबरी पर रही। मोकामा सीट जहां आरजेडी ने जीती, वहीं गोपालगंज सीट भाजपा के खाते में गई। मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को 16 हजार 707 वोटों से हराया है। वहीं गोपालगंज में भाजपा की कुसुम देवी ने RJD के मोहन गुप्ता को 2183 वोट से हरा दिया।

4. मुंबई के अंधेरी पूर्व में उद्धव गुट की कैंडिडेट जीतीं

अंधेरी ईस्ट सीट से शिवसेना-उद्धव गुट की ऋतुजा लटके जीत गई हैं। लटके के खिलाफ सिर्फ एक निर्दलीय प्रत्याशी ही मैदान में था। लटके को कांग्रेस और एनसीपी ने अपना समर्थन दिया था। भाजपा ने बिजनेसमैन मुरजी पटेल को कैंडिडेट बनाया था। नामांकन दाखिल करने के 4 दिन बाद भाजपा ने अपने कैंडिडेट का नामांकन पीछे ले लिया। भाजपा ने कहा कि वो एक विधवा के सामने चुनाव लड़कर महाराष्ट्र की संस्कृति को बदनाम नहीं करना चाहते हैं।

5. तेलंगाना के मुनूगोड़े में टीआरएस ने भाजपा को हराया​​​​​

तेलंगाना में मुनूगोड़े विधानसभा सीट पर हुए कड़े मुकाबले में टीआरएस ने भाजपा को हरा दिया। टीआरएस के पूर्व विधायक कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी को यहां करीब 10 हजार से भी ज्यादा वोटों से हरा दिया। कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद यहां चुनाव हुए थे। वहीं कांग्रेस से पलवई श्रावंथी मैदान में थे।

6. ओडिशा के ​​​धामनगर सीट पर भाजपा जीती​​​​​

ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी का निधन होने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। भाजपा ने यहां से दिवंगत विधायक बिष्णु चरण सेठी के बेटे सूर्यवंशी सूरज को अपना कैंडिडेट बनाया। वहीं, BJD ने यहां अबंती दास को अपना कैंडिडेट बनाया था

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“है कोई माई का लाल”, जो पृथक बुंदेलखंड राज्य की भरे हुंकार

City News Uttar Pradesh

प्रधान मंत्री जन औषधि केंद्र का हुआ उद्घाटन: जनता को मिली सौगात

विधायक विशंभर यादव द्वारा होली पर पीडीए ‘एकता’ का संदेश: मजबूत करने की अपील

लोकसभा चुनाव को लेकर भजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चल रहा मंथन, राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज मौजूद

City News Uttar Pradesh

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों व होटलों में की छापेमारी, संदिग्ध पाए जाने पर लिए चार नमूने

विधायक अब्बास की जेल में बर्थडे मनाने की चल रही थी राजसी तैयारी : बिगड़ गया खेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़