29.3 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
भाई बहन का उमड़ा स्नेहिल प्यार : भईया दूज का मनाया गया त्योहार, दीर्घायु की कामना
उत्तर प्रदेश

भाई बहन का उमड़ा स्नेहिल प्यार : भईया दूज का मनाया गया त्योहार, दीर्घायु की कामना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाई बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज का पर्व बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भाइयों के माथे टीको से सजे दिखाई दिए। दिन भर बहनों का अपने भाइयों के यहां टीका लगाने के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

भाई बहन का उमड़ा स्नेहिल  प्यार : भईया दूज का मनाया गया त्योहार, दीर्घायु की कामना
Brother sister’s affectionate love: the festival of Bhaiya Dooj celebrated, wishing for long life

माथे पर टीका लगाते हुए बहनों ने अपने भाइयों की सलामती दीर्घायु की दुआ मांगी। वहीं सुबह से ही दुकानों पर खरीदारी करने के लिए महिलाओं और युवतियों का तांता लगा रहा। मिठाइयों से लेकर आकर्षक तोहफों की खरीदारी की गई।

भाई बहन का उमड़ा स्नेहिल  प्यार : भईया दूज का मनाया गया त्योहार, दीर्घायु की कामना
Brother sister’s affectionate love: the festival of Bhaiya Dooj celebrated, wishing for long life

पर्व पर जितना उत्साह बहनों में दिखा उतने ही भाई भी उत्साहित दिखे। भाइयों ने भी अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार दिए। बाजार में महिलाओं और युवतियों ने जमकर खरीदारी की। मंदिरों में इस मौके पर सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा।

भाई बहन का उमड़ा स्नेहिल  प्यार : भईया दूज का मनाया गया त्योहार, दीर्घायु की कामना
Brother sister’s affectionate love: the festival of Bhaiya Dooj celebrated, wishing for long life

भाईदूज के रूप में मनाए जाने वाले त्योहार के लिए ऐसा माना जाता है कि दीपावली के बाद भाई दूज के दिन ही यमराज ने अपने बहन यमी के घर का रुख किया था। यमराज की बहन यमी ने उनके माथे पर तिलक लगाकर सलामती की दुआ मांगी थी। इस पर यमराज ने अपनी बहन को हमेशा इस दिन उसके पास आने का वचन दिया।

भाई बहन का उमड़ा स्नेहिल  प्यार : भईया दूज का मनाया गया त्योहार, दीर्घायु की कामना
Brother sister’s affectionate love: the festival of Bhaiya Dooj celebrated, wishing for long life

मान्यता है कि इस दिन जो भी भाई अपनी बहन से माथे पर तिलक लगाता है उसकी लंबी आयु होती है। एक अन्य कथा के अनुसार भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध करने के बाद अपनी बहन सुभद्रा के घर का रुख किया था। कृष्ण की बहन सुभद्रा ने दिए जलाकर भाई का स्वागत किया था और तिलक लगाकर लंबी उम्र की दुआ मांगी थी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Ramkesh Nishad (Minister of State for Jal Shakti, Government of Uttar Pradesh)

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अमित का ‘छापा’: स्टेडियम की ‘खामियों’ पर बरसा ‘गुस्सा’, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ !

City News Uttar Pradesh

Banda : सदर विधायक प्रकाश ने जड़ा नहले पर दहला, पूरा होगा अब बाई पास ! …

प्रधानमंत्री आवास योजना : आशियाने की धीमी प्रगति पर शासन के रडार पर बांदा जिले के दो ब्लाक …

विधायक विशंभर नें ‘खोली पोल’: अमित शाह नें ‘वोट लूटे’ पर दर्शन भूले, मोदी ‘धृतराष्ट्र’ बन बचा रहे चंदा चोर !

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेली कन्या जन्मोत्सव : नवरात्र पर्व में “डीएम अनुराग” नें मचाईं “धूम” : धर्म गुरू भी रहे हैं “झूम”

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र एवं जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बूथ सम्मेलन में जीत हेतु दिया संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़