28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
समाधान दिवस में सामने आई लापरवाही : लेखपालों के विरुद्ध डीएम नें की कार्यवाई
उत्तर प्रदेश

समाधान दिवस में सामने आई लापरवाही : लेखपालों के विरुद्ध डीएम नें की कार्यवाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तहसील नरैनी मेंडीएम अनुराग पटेल जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से कुल 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया, जबकि राजस्व विभाग के 29, पुलिस विभाग 16, विकास विभाग 14, विद्युत विभाग 5 एवं अन्य 10 शिकायतें आई।

समाधान दिवस में सामने आई लापरवाही : लेखपालों के विरुद्ध डीएम नें की कार्यवाई
Negligence surfaced in the resolution day: DM took action against the accountants

सुनवाई के दौरान भूरी निवासी कछारपुरवा अंश बॉसी द्वारा पति की मृत्योंपरान्त वरासत के दौरान उसका नाम छोड़ दिये जाने की शिकायत की गयी। इसे गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा तत्काल दोषी लेखपाल प्रियांजली वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गयी। तहसीलदार को निर्देशित किया कि अतिशीघ्र प्रार्थिनी का नाम वरासतन अभिलेखों में अंकित करें ।

समाधान दिवस में सामने आई लापरवाही : लेखपालों के विरुद्ध डीएम नें की कार्यवाई
Negligence surfaced in the resolution day: DM took action against the accountants

ग्राम पतरहा के परसुराम व मिन्ता नें प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल के विरूद्ध कुर्राफॉट बनाने हेतु अनाधिकृत मॉग व कुर्राफॉट दाखिल न किये जाने की शिकायत की गयी। डीएम नें लेखपाल रूपेश कुमार के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस निर्गत कराया।

समाधान दिवस में सामने आई लापरवाही : लेखपालों के विरुद्ध डीएम नें की कार्यवाई
Negligence surfaced in the resolution day: DM took action against the accountants

जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशानुरूप शिकायतों का निस्तारण करें। शिकायतकर्ता का फीड बैक अवश्य लिया जाये। इस दौरान विगत समाधान दिवस के लम्बित प्रकरणों की भी समीक्षा हुई। निर्देशित किया गया कि तत्काल पूर्व के सभी प्रकरणों का निस्तारण करआख्या दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, रजत वर्मा, उपजिलाधिकारी रजत वर्मा, श्वेता साहू डिप्टी कलेक्टर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार, तहसीलदार सत्य प्रकाश सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा के सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत स्वास्थ केंद्रों पर परीक्षण शिवरों की मची धूम

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें खोला रहस्य: केन-बेतवा ‘बुंदेलखंड’ का ‘गेम चेंजर’ !

City News Uttar Pradesh Desk

आठ महीने पुरानी ‘पथराई सीमेंट’ से ‘राछा’ में बन रही सड़क: विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल

City News Uttar Pradesh Desk

खेत तालाब योजना बन गई “मुंगेरी लाल का हसीन सपना” ! आयुक्त के निर्देश हो रहे ढ़ेर ?

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस पर आयुक्त अजीत व डीआईजी राजेश एस का संदेश: संविधान व कर्तव्य से सशक्त होगा भारत

City News Uttar Pradesh

बांदा में कोरोना का कत्लेआम : मेडिकल काॅलेज में चार दिन में 49 मौतें, ऑक्सीजन के लिए मची लूट ! …

ब्रेकिंग न्यूज़