- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रदेश की “अति संवेदशील” जेलों में शुमार यहां का मंडल कारागार का बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी ही इस “बागवां” का “बबर शेर” है ?

उसके चक्रव्यूह का आलम यह कि कोई इस “बागवां रूपी जेल” के संचालन के लिये “जेल अधीक्षक” तैंनात होने का दुस्साहस नहीं कर पा रहा ! “न बाबा न” की तर्ज पर अपनी तैनाती से बच निकलने का “जुगाड़” फिट ही कर लेता है। आप सबको जानकर यह जानकर आश्चर्य होगा कि “दस माह” से इस अति महत्वपूर्ण कारागार में कोई भी स्वीकृत पद के अनुसार बागवां यानी जेल अधीक्षक नहीं है। कथित तौर पर मुख्तार के दहशत और उसकी रणनीति के आगे कोई भी जेल अधीक्षक इस जेल में तैनाती का दुस्साहस नहीं जुटा पाता ?

ऐसा क्यों ? इसके पीछे के रहस्य को खंगाले तो जेल में चर्चायें हैं कि कथित माफिया मुख्तार अंसारी को जब से पंजाब की रोपण जेल से बांदा जेल में पुनः वापसी की गई तब से कोई भी जेल अधीक्षक बांदा तैनाती के नाम पर “जुगाड़ व्यवस्था” के तहत किनारा दाब बच निकल “जुगाड़ व्यवस्था” का “शुक्रिया” अदा करता है।

दरअसल मुख्तार की तो यहां जेल में निर्धारित सुविधाओं के अलावा विशेष सुविधाएं न मिल पाये इसके लिये सीसीटीवी कैमरे,ड्रोन आदि की व्यवस्थाएं हैं। निदेशालय से उसकी सीधी निगरानी होती है पर मुख्तार की “मायावी महिमा” हर तगड़ी निगरानी को अपनी “मायावी शक्ति” से विफल कर देता है ? यही कारण है कि कोई जेल अधीक्षक अपनी सर्विस पर मायावी खतरा मोल नहीं लेना चाहता ! पिछले माहों ही एक डिप्टी जेलर सहित पांच बंदी निरीक्षक निलंबित भी कर दिये गये थे।

जेल अधीक्षक के रूप में 16 मई 21को बरेली से विजय विक्रम को बांदा भेजा गया। वह लीव पर चले गए। निलंबित हुये फिर जुगाड़ फिट कर कासगंज पहुंचे। इसी क्रम में 16मई को उन्नाव में तैंनात एके सिंह को बांदा भेजा गया पर वह भी मेडिकल लीव पर खिसक लिये बाद में फिरोजाबाद जेल में फिट हो गये। तब से यहां का कारागार बागवां जेलर ही चलाते आ रहें है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
