31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- सड़क की मरम्मत के लिए अनुप्रिया पटेल ने लोकनिर्माण विभाग को लिखा पत्र…

 

बाँदा – बबेरू विधानसभा के  ग्राम साथी से मिलाथु / बड़ागाँव होते हुए अहार बस स्टॉप तक सड़क एवं पुलिया निर्माण को लेकर  अपना दल एस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष  अनुप्रिया पटेल (वर्तमान सांसद मिर्जापुर)  ने  मुख्य अभियंता लोकनिर्माण विभाग बाँदा को पत्र लिखा है। साथी से मिलाथु सड़क  निर्माण को लेकर बबेरू विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल व पवन कुमार पटेल (कोर्राखुर्द) ने मिर्जापुर सांसद अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष  को प्रार्थना  पत्र  दिया था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिया और सड़क निर्माण को लेकर अच्छेलाल भुर्जी, अमरनाथ बाथम, धर्मेंद्र साहू, ओमप्रकाश पटेल, अरुण कुमार पटेल , लालबहादुर, बालकृष्ण ,ज्ञानबाबू, सुमित ,रामानुज पटेल, मुकेश ,हरिशंकर, भोला भाई, लवलेश वर्मा, देवीदीन ,श्रीकांत पटेल, सूरज वर्मा, सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने बबेरू विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल से मांग की थी ,जनहित को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस पार्टी व मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल को आवेदन दिया था। जिसमें कहा गया था कि सड़क मरम्मतीकरण नहीं होने तथा पुलिया निर्माण नहीं कराए जाने से ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात में पानी से यह रास्ता डूब जाता है। पुलिया के पास पानी की रफ्तार इतनी तेज होती है कि बच्चों के बह जाने का भी खतरा रहता है। नतीजा यह है कि मिलाथु गांव में बने कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कालेज में क्षेत्रीय  गांवो के बच्चों को स्कूल आने- जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विधानसभा अध्यक्ष बबेरू  के आवेदन पर सांसद द्वारा मुख्य अभियंता लोकनिर्माण विभाग बाँदा को लिखे पत्र में कहा गया है कि इस साथी / मिलाथु गांव  में सड़क व पुलिया के अभाव में छात्र- छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने हेतु स्कूल जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बरसात में पानी का रफ्तार अधिक होने से किसानों को खेती कार्य में परेशानी के अलावा बच्चों को भी  पार करना मुश्किल बन जाता है। उक्त स्थल की जांच करा के शीघ्र ही पुलिया एवं सड़क निर्माण की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, पांच पोकलैंड समेत 12 ओवरलोड ट्रक पकड़े

City News Uttar Pradesh

ओवरलोडिंग पर चला चाबुक : संयुक्त टीम ने पकड़े पांच ट्रक- एक ट्रैक्टर किया सीज …

City News Uttar Pradesh

गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को 4 वर्ष के कारावास: छह हजार रुपए जुर्माना

City News Uttar Pradesh

मरौली खदान खंड छह में ‘प्रशासन की मिलीभगत’ से ‘बालू’ का अवैध खनन ? सपा मुखिया के करीबी का ‘बज’ रहा ‘डंका’ ?

City News Uttar Pradesh

मनीष गुप्ता हत्याकांड के दो और हत्यारोपी पुलिसकर्मी दारोगा राहुल दुबे व सिपाही प्रशांत गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाब फेंकने की धमकी: मुकदमा वापसी का बना रहे दबाव, मुकदमा दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़