28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मनरेगा का व्यथित पुराण : भुगतान पर "ठेंगा", तो बन गये "बेगाने"
उत्तर प्रदेश

मनरेगा का व्यथित पुराण : भुगतान पर “ठेंगा”, तो बन गये “बेगाने”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल में मनरेगा का व्यवस्था पुराण बहुत ही व्यथित है।पूरा हाल जानकर मन तार तार हो जार -जार आंसू बहानें लगता है। हालत यह है कि दिलोजान से करा लिया काम और भुगतान मे ठन- ठन गोपाल।कर ली गई “जै राम जी की”।


यह दुर्भाग्य पूर्ण गाथा है मनरेगा योजना क। मंडल के 10 हजार से अधिक श्रमिकों का 60 लाख से अधिक का भुगतान अटका है। निर्माण सामग्री की करीब 42 की लाख की उधारी पड़ी कहावत चरितार्थ कर रही है की “उधार प्रेम की कैंची है”। हालात यह हैं की दो सौ ग्रामपंचायतों में कच्चे-पक्के काम ठप हो गए हैं। मजदूरी न मिलने से लगभग 25 हजार श्रमिक मनरेगा के फावड़ों से बेगाने है।

मनरेगा का व्यथित पुराण : भुगतान पर "ठेंगा", तो बन गये "बेगाने"
Distressed Purana of MNREGA: “Shoulder” on payment, then became “Begane”

मनरेगा का व्यथित पुराण भी समझिये। कोरोना में महानगरों से लौटे करीब 50 हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों को मनरेगा से रोजगार मिला था। विभिन्न काम कराए गए। कोरोना थमने पर 15 हजार से अधिक मजदूर फिर महानगरों को चले गए। मार्च माह में मंडल के चारों जनपदों में 35 हजार मजदूर काम कर रहे थे। उन्हें भुगतान नहीं मिला। करीब 60 लाख बकाया है। दूसरी तरफ निर्माण सामग्री की करीब 42 लाख उधारी है। ऐसे में निर्माण कार्यों में ब्रेक है। मजदूरों की संख्या घटती जा रही है। मौजूदा में मात्र 10 हजार रह गई। मंडल के 160 ग्राम पंचायतों में काम बंद हैं। बांदा की 469 में 55, हमीरपुर की 330 में 35, चित्रकूट की 331 में 40, महोबा की 273 में 30 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां पर कार्य पूर्ण ठप है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सब रजिस्टार कार्यालय भ्रष्टाचार का बना गढ़: अवैध वसूली पर मुख्यमंत्री से शिकायत

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज कांड: रहस्य बनी महिला की मौत, पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन

City News Uttar Pradesh

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी का निधन: पार्टी में शोक की लहर

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

City News Uttar Pradesh

भाजपा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत की उठी आवाज: ‘स्वदेशी’ अपनाना ही ‘सच्ची राष्ट्रभक्ति’

आयोग ने खींची ‘अफसरों की लगाम’ : शासन की योजनाएं कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़