28.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा अग्निपथ योजना का स्वागत : युवा बनेगे सशक्त
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा अग्निपथ योजना का स्वागत : युवा बनेगे सशक्त

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ‘अग्निपथ योजना’ का स्वागत किया है। कहा है कि यह योजना युवाओं को रक्षा प्रशिक्षण में सशक्त बनाती है और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है।

विधायक प्रकाश द्वारा अग्निपथ योजना का स्वागत : युवा बनेगे सशक्त
Agneepath scheme welcomed by MLA Prakash: youth will become empowered

सदर विधायक प्रकाश मीडिया से रूबरू थे। कहा कि ‘अग्निपथ योजना’ सशस्त्र बल में भागीदारी के लिए एक अखिल भारतीय अल्पकालिक सेवा युवा भर्ती योजना है। इस योजना के माध्यम से सशस्त्र बल का हिस्सा बनने वालों को ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा जिन्हें 4 साल के लिए विभिन्न इलाकों जैसे रेगिस्तान, पहाड़, भूमि, समुद्र या हवा में सशस्त्र बल के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

विधायक प्रकाश द्वारा अग्निपथ योजना का स्वागत : युवा बनेगे सशक्त
Agneepath scheme welcomed by MLA Prakash: youth will become empowered

विधायक नें कहा कि ‘अग्निपथ योजना’ के तहत, वार्षिक 45,000 से 50,000 सैनिकों की भर्ती की जाएगी, जिसमें से अधिकांश अग्निवीर केवल 4 वर्षों में यह सेवा छोड़ देंगे। इन कुल वार्षिक भर्तियों में से केवल 25% को ही स्थायी कमीशन के तहत अगले 15 वर्षों तक सशस्त्र बल में सेवा जारी रखने की अनुमति होगी ।

उन्होने सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सुरक्षा कैबिनेट कमेटी और रक्षा मंत्रालय की इस शानदार पहल का स्वागत करते हैं। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और 4 साल की सेवा के दौरान युवाओं द्वारा अर्जित कौशल के कारण उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिलेगा।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन नें समाधान दिवस पर समस्याओं के निपटारे की जानी हकीकत

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों नें पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 मांगों को लेकर मंत्री एवं विधायक को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें बैठक कर संगठन मजबूती को तैयार किया “वज्र रणनीति”

बांदा : पांच साल से कम बच्चों को बांटेंगे ओआरएस व जिंक टेबलेट, डायरिया से मौतों का स्तर शून्य लाने की कवायद …

डीएम दीपा रंजन नें जारी की अपील : हाथी पांव से मुक्ति में करें सहयोग

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार किसानों के हित में कर रही काम : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़