30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
ऑनर किलिंग : पिता ने ही तमंचे से गोली मारकर बेटी को उतारा था मौत के घाट
उत्तर प्रदेश

ऑनर किलिंग : पिता ने ही तमंचे से गोली मारकर बेटी को उतारा था मौत के घाट

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक गांव में 11वीं की छात्रा की गोली मारकर की गई हत्या ऑनर किलिंग निकली। घटना के 13 दिन बाद पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पिता को ऑनर किलिंग और प्रेमी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पिता की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।

ऑनर किलिंग : पिता ने ही तमंचे से गोली मारकर बेटी को उतारा था मौत के घाट
Honor Killing: It was the father who shot the daughter with a gun and put her to death

पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि बीरा गांव निवासी 19 वर्षीय ब्रजेश प्रजापति के 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही कालेज में 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। इसके अलावा ब्रजेश किशोरी के छोटे भाई-बहनों को ट्यूशन पढ़ाने घर भी जाता था। 28 मई को दोपहर घर में ब्रजेश और किशोरी को परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया, तब ब्रजेश घरवालों से बचकर भाग निकला। नाराज पिता ने पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ऑनर किलिंग : पिता ने ही तमंचे से गोली मारकर बेटी को उतारा था मौत के घाट
Honor Killing: It was the father who shot the daughter with a gun and put her to death

कमासिन थाना पुलिस ने आरोपी पिता और उसके प्रेमी ब्रजेश प्रजापति को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। अपर एसपी ने बताया कि पिता को हत्या और ब्रजेश को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया है। सीडीआर और सर्विलांस की मदद से खुलासा हुआ। टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, दांदौ चौकी प्रभारी ईश्वरचंद्र, कांस्टेबल महेश कुमार, उत्तम कुमार, हिमांशु सिंह, अमन कुमार, महिला कांस्टेबल रमा व निशा कुमारी शामिल रहीं।

ऑनर किलिंग : पिता ने ही तमंचे से गोली मारकर बेटी को उतारा था मौत के घाट
Honor Killing: It was the father who shot the daughter with a gun and put her to death

– पुलिस को किया था गुमराह, डीएनए नमूना जांच को भेजा

पिता ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। कमासिन थाना में तहरीर देकर घटना संदिग्ध बताई थी। पुलिस को कोई नुकीली चीज पेट में लगने से मौत होने की जानकारी दी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मिलने पर पुलिस ने पिता से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए ब्रजेश प्रजापति का जिला अस्पताल में डीएनए नमूना लिया गया। बबेरू क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुष्टि के लिए डीएनए नमूना सील बंदकर जांच के लिए लैब भेजा गया है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सूर्य ग्रहण से पहले लग गया वाट्सअप पर ग्रहण: लगभग दो घंटे परेशान रहे यूजर्स

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग की ‘धांधली’ से फटी नहर: मरम्मत के नाम पर ‘करोड़ों’ खेल, किसान बर्बाद !

City News Uttar Pradesh

स्ट्रांग रूम के कैमरे बंद होने पर सपाइयों की बढ़ी धड़कन: अखिलेश यादव बोले- सजगता ही जीत का बनेगी आधार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें किया विकास कार्यों का निरीक्षण, लगाई चौपाल …

City News Uttar Pradesh

मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार स्वास्थ्यकर्मी की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की घटना

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस ने वाल्मीकि जयंती को ‘जनजागरण’ का बनाया पर्व: लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़