City News Uttar Pradesh
महिला आयोग की सुनवाई में उजागर हुई लापरवाही : कारण बताओ नोटिस
उत्तर प्रदेश

महिला आयोग की सुनवाई में उजागर हुई लापरवाही : कारण बताओ नोटिस

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महिला अपराधों में कमी के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग द्वारा सदर तहसील में महिला जन सुनवाई एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता नें पीड़ित शोषित और समस्या ग्रसित महिलाओं की शिकायतों को सुना। गैर हाजिर एंव लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिये जानें के निर्देश दिये।

महिला आयोग की सुनवाई में उजागर हुई लापरवाही : कारण बताओ नोटिस
Negligence exposed in the hearing of the Women’s Commission: show cause notice

इस दौरान सदस्य प्रभा गुप्ता द्वारा कहा गया कि योगी सरकार की मंशा के अनुरूप महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार का अन्याय महिलाओं के साथ बर्दाश्त नहीं होगा। दोषियों को सख्त सजा दिलाने का कार्य सरकार कर रही है।

महिला आयोग की सुनवाई में उजागर हुई लापरवाही : कारण बताओ नोटिस
Negligence exposed in the hearing of the Women’s Commission: show cause notice

इसी क्रम में प्रत्येक माह जनपद स्तरीय जनसुनवाई का कार्यक्रम रखा जाता है। सुनवाई में महिलाओ नें समस्याओं को बताया। उनके निराकरण के आदेश दिये गये। महिला हितों के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी हुई। विभिन्न विभागों से उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागो द्वारा की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिन विभागों का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया उनको जल्द से जल्द अपने कार्यों को पूर्ण के निर्देश दिए।मीटिंग में अनुपस्थित सहित अन्य लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने का आदेश दिया।

महिला आयोग की सुनवाई में उजागर हुई लापरवाही : कारण बताओ नोटिस
Negligence exposed in the hearing of the Women’s Commission: show cause notice

जनसुनवाई एवं जागरूकता कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधीर कुमार ,डिप्टी एसपी अंबुजा त्रिवेदी, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर रवीश कुमार ,जिला पूर्ति अधिकारी ,अपर चिकित्सा अधिकारी ,सीडीपीओ बाल विकास पुष्टाहार राष्ट्रीय आजीविका मिशन, डूडा, महिला थाना, सहित प्रमुख विभागों के जनपदीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम में पहुंचना होगा आसान : प्रयागराज से लालपुर तक बनेगा रोपवे

City News Uttar Pradesh

नारद मोह की लीला में कलाकारों का आकर्षक मंचन : र्शकों का मन मोहा

City News Uttar Pradesh

बांदा का पीडब्लूडी करोड़ों गटक जेब करता है गर्म: सात माह में टूट गए हाइवे, गड्ढे बने जानलेवा

City News Uttar Pradesh

हिंदूवादी सहकारी संघ : निर्विरोध निर्वाचन हुआ संपन्न

डीएम दुर्गा शक्ति का तबादला : नागेंद्र प्रताप होंगे बांदा के नये जिलाधिकारी

रेल विस्तार की दरकार: बांदा-चित्रकूट के हिस्से में अब भी इंतज़ार, जनप्रतिनिधि ‘खामोश’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़