24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
जानकीकुंड चिकित्सालय में बांदा की नर्सिंग की छात्रा ने डाई पीकर दे दी जान, पांच महीने पहले हुई थी शादी
उत्तर प्रदेश

जानकीकुंड चिकित्सालय में बांदा की नर्सिंग छात्रा ने डाई पीकर दे दी जान, पांच महीने पहले हुई थी शादी

 

चित्रकूट। जनपद सीमा से सटे मध्यप्रदेश जिला सतना के नयागांव क्षेत्र में स्थित जानकीकुंड चिकित्सालय में शुक्रवार की देर रात युवती ने डाई पीकर खुदकुशी कर ली। वह जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जेएनएम) के अंतिम वर्ष की छात्रा थी। अस्पताल में रात को ड्यूटी के दौरान उसने डाई पिया था। आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है।


बांदा जिला बिसंडा थाना के हस्तम निवासी डा वेद प्रकाश उपाध्याय गांव में प्राइवेट प्रक्टिस करते हैं उनकी 23 वर्षीय बेटी प्रभा उपाध्याय जानकीकुंड में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी का तीन वर्षीय कोर्स कर रही थी। यह उसका अंतिम वर्ष था। बताते हैं कि शुक्रवार की रात में उसकी अस्पताल में ड्यूटी थी। देर रात उसने डाई पी ली। उसकी हालत बिगड़ी तो साथ में ड्यूटी कर रही छात्राओं ने इमरजेंसी में तैनात डाक्टर को दिखाया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी आरबी चौहान ने बताया कि प्रभा ने कौन सा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा, लेकिन छात्राओं ने बताया कि एक सीसी में कोई तरल पदार्थ लिए थी।

जानकीकुंड चिकित्सालय में बांदा की नर्सिंग की छात्रा ने डाई पीकर दे दी जान, पांच महीने पहले हुई थी शादी
Chitrakoot: Nursing student of Banda died after drinking dye in Jankikund hospital, married five months ago

उसकी पांच माह पहले शादी हुई है। पति से उसका कोई विवाद था। जिसमें आत्महत्या की है। उसकी एक बहन और साथ में जेएनएम कर रही है। दोनों एक ही कमरे में रहती थी। उससे भी पूछताछ की जा रही है। नयागांव थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि घटना को लेकर परिवार व उसकी साथियों से पूछताछ की जा रही है। वैसे जानकारी मिली है कि शादी के बाद से वह कुछ परेशान रहती थी। कुछ लोगों ने यह भी जानकारी दी है कि उसका किसी से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी विधानसभा 2022: शिवपाल यादव की नसीहत, सपा में ही रहें अपर्णा, पहले पार्टी के लिए काम करें फिर मांगें टिकट

City News Uttar Pradesh

महाेबा : पीएम आवास योजना में एक करोड़ 34 लाख रुपये का गबन, डूडा के परियोजना अधिकारी समेत 11 पर मुकदमा दर्ज …

विधायक विशंभर के घर ‘जन्मोत्सव’ पर बही चुनावी बयार: बूथ और पीडीए मजबूती का गूंजा शंखनाद

City News Uttar Pradesh Desk

मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप नें सरकार को गुमराह कर हथियाई कुर्सी : निर्वाचन रद्द हेतु पत्र

City News Uttar Pradesh

अयोध्या आए मेरे राम : प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बांदा में निकली धर्मयात्रा, बांदा हुआ राममय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़