City News Uttar Pradesh
पति के शराब पीने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान
उत्तर प्रदेश

पति के शराब पीने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पति के शराब पीने से क्षुब्ध महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। स्वजन ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम उतरवा के मजरा गरबापुरवा निवासी राजेंद्र की पत्नी सीमा यादव ने दोपहर करीब एक बजे कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पति कुछ देरबाद जब कमरे में गया तो उसका शव धन्नी से लटका मिला। चचिया ससुर माताप्रसाद ने बताया कि राजेंद्र पूना में रहकर मजदूरी करता था। छह माह पहले ही वहां से लौटकर आया है। इसके बाद से भरतकूप चित्रकूट में पिता की टायर की दुकान में काम करता है। सीमा पति को शराब पीने से मना करती थी। घटना के दिन भी राजेंद्र शराब पीकर आया था। जिसमें दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या करने का सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धोखाधड़ी मामले में चित्रकूट के सपा जिलाध्यक्ष भेजे गए जेल, गलत तरीके से शस्त्र छुड़ाने का है प्रकरण

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश रच रहें स्वर्णिम इतिहास : आठ करोड़ से पेयजल समस्या निदान हेतु शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

कोरोना की रफ़्तार : भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम बसवराज बोम्मई, सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना पाजिटिव

City News Uttar Pradesh

श्री राम दरबार मंदिर में सीताराम विवाह का आयोजन 6 दिसंबर को

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट : हरियाणा ने उत्तराखंड की टीम को 69 रनों से हराया

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का बढ़ता ग्राफ, अब ट्विटर पर राहुल गांधी को पीछे छोड़ा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़