City News Uttar Pradesh
यूपी : अब कोटेदार भी बेचेंगे छोटे मूल्य के ई-स्टाम्प, पंजीकरण के लिए टोकन डिस्प्ले सिस्टम होगा लागू
उत्तर प्रदेश

यूपी : अब कोटेदार भी बेचेंगे छोटे मूल्य के ई-स्टाम्प, पंजीकरण के लिए टोकन डिस्प्ले सिस्टम होगा लागू

लखनऊ। स्टाम्प और पंजीयन से जुड़े काम के लिए जनता को अब उपनिबंधक कार्यालय में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। विभागवार तय की जा रही कार्ययोजना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विभाग में भी ऐसी व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया है कि जनता को परेशानी न हो। मसलन, छोटे मूल्य के ई-स्टाम्प उचित दर की दुकान पर मिलेंगे और पंजीकरण के लिए टोकन डिस्प्ले सिस्टम लागू होगा।
राजस्व संग्रह सेक्टर में शामिल विभागों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपनी-अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद सीएम योगी ने कहा कि स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग को राजस्व संग्रह बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। निबंधक कार्यालयों में दलालों को पूरी तरह समाप्त करना होगा। इसके लिए ठोस प्रयास किए जाएं।

यूपी : अब कोटेदार भी बेचेंगे छोटे मूल्य के ई-स्टाम्प, पंजीकरण के लिए टोकन डिस्प्ले सिस्टम होगा लागू
UP: Now Kotadars will also sell small denomination e-stamps, token display system will be implemented for registration

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि जनता को स्टाम्प की उपलब्धता भी आसानी से हो। इसके लिए कहा है कि छोटे मूल्य के ई-स्टाम्प उचित दर विक्रेता के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं, अप्रयुक्त स्टाम्प वापसी की आनलाइन व्यवस्था लागू की जाए। इससे बिना इस्तेमाल हुए स्टाम्प वापस करने के लिए आमजन को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

यूपी : अब कोटेदार भी बेचेंगे छोटे मूल्य के ई-स्टाम्प, पंजीकरण के लिए टोकन डिस्प्ले सिस्टम होगा लागू
UP: Now Kotadars will also sell small denomination e-stamps, token display system will be implemented for registration

मुख्यमंत्री योगी ने सभी लेखपत्रों के डिजिटाइजेशन और स्टाम्प वादों में ब्याज माफी के लिए नई समाधान योजना का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों से कहा कि एक वर्ष तक के आवासीय किरायेदारी विलेखों पर देय स्टाम्प शुल्क को तर्कसंगत बनाया जाए। संपत्ति के मूल्यांकन की प्रक्रिया में भी और अधिक पारदर्शिता की जरूरत है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल में प्रकृति का प्रकोप ज्यादा मेहरबान : जारी हुआ एलर्ट

डीएम दीपा नें उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु प्रज्वलित किया उद्यमियों में आशा का दीप

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया “बुंदेलखंड का तेजी से होगा औद्योगिक विकास”

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सिध्द बाबा स्थान पर कराया अखंड रामायण एवं भंडारा

City News Uttar Pradesh

बांदा में ठंड नें कर दी बैटिंग तेज: दांत बज रहें हैं “किट -किट”

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें पीएम एवं सीएम को सराहा : भाजपा को मजबूती देने की अपील

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़