City News Uttar Pradesh
बेटे से झगड़कर पिता ने दी जान: पेड़ पर गमछे से लटकता मिला शव
उत्तर प्रदेश

बांदा : लड़की की शादी दूसरी जगह होने पर, पूना से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूना में रहकर काम करते समय युवक का एक युवती से प्रेम संबंध हो गया। दोनो ही शादी करने के लिए राजी हो गए। लेकिन ऐन वक्त पर युवती की शादी दूसरी जगह हो गई। इसके चलते युवक परेशान रहने लगा और एक सप्ताह पूर्व अपने घर वापस आ गया। यहां भी शहर में एक युवती की देखासुनी हुई लेकिन युवक को लड़की पंसद नहीं आई। वह अपने घर वापस लौटा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बांदा : लड़की की शादी दूसरी जगह होने पर, परदेश से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Banda: When the girl got married at another place, the youth who returned from abroad committed suicide by hanging

मिली जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव के मजरा खैरी निवासी अमर सिंह (26) पुत्र रमेश सिंह ने मंगलवार की रात कमरे के अंदर पंखे की हुक में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां रेखा ने कुण्डी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। मां ने खेत में काम कर रहे पिता को सूचना दी। खबर पाकर पिता भी घर आ गया। दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे। देखा तो अमर का शव फंदे पर लटक रहा था। आनन-फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता अमर ने बताया कि अमर एक वर्ष से पूना में रहकर एक कंपनी में काम करता था। बताया कि पूना में ही एक युवती से प्रेम संबंध हो जाने पर शादी करना था, लेकिन युवती की शादी कहीं और हो जाने से अमर परेशान रहने लगा था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत हो जाने के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बैंक मैनेजर द्वारा हज़ारों के बॉन्ड की ‘धोखाधड़ी’: पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील ले रहे बिजली से टक्कर : दिखाया दम, सुधरेगी बिजली

City News Uttar Pradesh

मंत्री संजय एवं अध्यक्ष कल्लू सिंह द्वारा मेले का उद्घाटन: स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

Banda : राजकीय मेडिकल कालेज में लायलटेक संस्था का कमाल, कोरोना मरीजों के इलाज में सुधार ! …

मंत्री रामकेश बोले पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्‍व में भारत बन रहा है विकसित राष्ट्र

City News Uttar Pradesh

छात्र के साथ कुकर्म: पुलिस ने करवाई वीडियो रिकॉर्डिंग, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़