City News Uttar Pradesh
'जुए के महाकुंभ' पर आधी रात पुलिस का प्रहार: लाखों का कैश, कारें और जुआरी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

‘जुए के महाकुंभ’ पर आधी रात पुलिस का प्रहार: लाखों का कैश, कारें और आठ जुआरी गिरफ्तार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आधी रात उस वक्त ‘हड़कंप’ मच गया, जब ‘ताश के पत्तों पर लाखों की बाजी’ लग रही थी और ‘जुए का खेल अपने पूरे शबाब’ पर था। लेकिन ‘जुआरियों को शायद अंदाजा’ नहीं था कि ‘पुलिस की नजर उन पर टिक’ चुकी है। मुखबिर की एक सूचना ने ‘पूरा खेल पलट’ दिया। पुलिस ने ‘अचानक धावा’ बोला और ‘देखते ही देखते’ ‘जुए का अड्डा पुलिस छावनी’ में बदल गया। लाखों की नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल और लग्जरी गाड़ियां पुलिस के कब्जे में थीं, जबकि ‘आठ जुआरी’ सलाखों के ‘पीछे’ पहुंच चुके थे।

'जुए के महाकुंभ' पर आधी रात पुलिस का प्रहार: लाखों का कैश, कारें और जुआरी गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में ‘जुआ, सट्टा और संगठित अपराधों’ के खिलाफ कोतवाली देहात पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि मवई बाईपास रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र के पास बड़े स्तर पर जुआ खेला’ जा रहा है। सूचना मिलते ही ‘पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके की घेराबंदी कर छापेमारी’ कर दी। छापेमारी के दौरान ‘पुलिस ने आठ आरोपियों को मौके से गिरफ्तार’ किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी ‘हार-जीत’ की बाजी लगाकर ‘जुआ खेल’ रहे थे।

'जुए के महाकुंभ' पर आधी रात पुलिस का प्रहार: लाखों का कैश, कारें और जुआरी गिरफ्तारपुलिस ने ताश के पत्ते, जुए में इस्तेमाल होने वाला मालफड़ और कुल 2,06,610 रुपये नकद बरामद किए। इसके अतिरिक्त, नौ मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और तीन कारें भी मौके से जब्त की गईं। सभी बरामद वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

'जुए के महाकुंभ' पर आधी रात पुलिस का प्रहार: लाखों का कैश, कारें और जुआरी गिरफ्तारगिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रिन्सू, विवेक, रंजीत, राजेश, शिवप्रकाश, अनूप, अर्जुन और शिवम के रूप में हुई है। इनमें से अधिकांश आरोपी ‘महोखर गांव’ के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी राजपूत नगर का रहने वाला है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में ‘जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों’ के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सदर विधायक प्रकाश, गेहूँ खरीद औऱ बिजली में सुधार न होने पर भड़के …

बुलडोजर कांड पर बवाल तेज़: कोटेदारों ने राशन व्यवस्था ठप करने का दिया अल्टीमेटम !

City News Uttar Pradesh

बांदा की तकदीर में प्रकाश की ‘लकीर’: विधायक द्विवेदी ने दिया 32 करोड़ का एसी कन्वेंशन सेंटर

City News Uttar Pradesh Desk

कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर मेले को मुख्यमंत्री ने दिया राजकीय मेले का दिया दर्जा

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त का सख्त निर्देश, कड़ाई से लागू हो कोरोना कर्फ्यू, नियमों का हो पालन …

पत्नी ही निकली अपने एकाउंटेंट पति की हत्यारिन : दो दोस्तों के साथ गला रेत कर की थी हत्या

ब्रेकिंग न्यूज़