City News Uttar Pradesh
वाणिज्य कर विभाग का फर्जी रिलीज आर्डर बनाने पर चार आरोपित हुए गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश

वाणिज्य कर विभाग का फर्जी रिलीज आर्डर बनाने पर चार आरोपित हुए गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वाणिज्य कर विभाग का फर्जी रिलीज आर्डर बनाने वाले तीन आरोपित व एक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने कंप्यूटर, प्रिटर व फर्जी मुक्ति आदेश आदि बरामद किए हैं। चारों आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वाणिज्य कर विभाग का फर्जी रिलीज आर्डर बनाने पर चार आरोपित हुए गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस
Four accused arrested for making fake release order of Commercial Tax Department, police engaged in investigation

चिल्ला थाना क्षेत्र में 15 मार्च को आरटीओ व खनिज टीम ने मौरंग भरे ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज किया था। जिसमें एक ट्रक का चालक अभिमंयु निवासी ग्राम बेरागढीवा थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर गुरुवार को ट्रक छुड़वाने के लिए थाने में वाणिज्य कर विभाग का फर्जी रिलीज आर्डर लेकर पहुंचा। थाना निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने रिलीज प्रमाण पत्र जारी करने की तिथि 15 मार्च जबकि पत्र के तामीली की तिथि 15 फरवरी अंकित देखी तो उन्हें शक हुआ।

वाणिज्य कर विभाग का फर्जी रिलीज आर्डर बनाने पर चार आरोपित हुए गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस
Four accused arrested for making fake release order of Commercial Tax Department, police engaged in investigation

संदेह के आधार पर उन्होंने चालक से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि यह रिलीज आर्डर उसे अन्य दो व्यक्तियों की ओर से बनाकर दिया गया है। जिसमें निरीक्षक ने मामले की जानकारी एसपी अभिनंदन समेत अन्य उच्च अधिकारियों को दी। एसपी के आदेश पर निरीक्षक, एसआइ धर्मेंद्र व हमराहियों के साथ ट्रक के चालक को लेकर उसके बताये स्थान शहर के अशोक लाट स्थित कंप्यूटर की दुकान पर गए। जहां से उन्होंने आरोपित फुल्लन सिंह निवासी ग्राम बड़ेहा, शिवनाथ सिंह मोहल्ला गायत्री शहर व आनंद निषाद मोहल्ला इंदिरा नगर बाबा तालाब कोतवाली नगर को वाणिज्य कर विभाग का फर्जी रिलीज आर्डर बनाते गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से कंप्यूटर, प्रिटर व वाणिज्य कर विभाग के तीन फर्जी रिलीज आर्डर, कंप्यूटर उपकरण सीपीयू, माउस व 22750 रुपये नकदी जामा तलाशी में बरामद की है।
थाना निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए पकड़े गए आरोपित वाणिज्य कर विभाग का फर्जी रिलीज आर्डर जारी कर शासन को भारी राजस्व की क्षति पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं। चालक व तीनो आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति बोलीं बाबूलाल की एमएलसी चुनाव में होगी ऐतिहसिक जीत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ”मानवीय” चेहरा: ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण

City News Uttar Pradesh

राजनीति : अखिलेश ने दी सख्त हिदायत, अनर्गल बयान ना दें सपाई, बोले- कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मिल चुका है मुझे संदेश

City News Uttar Pradesh

काशी को प्रधानमंत्री मोदी का तोहफा : वाराणसी को मिला रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, 1475 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात …

कृषक समृद्धि योजना में छलावा: बांदा को नहीं मिली एक भी ‘नंदिनी डेयरी’ !

राज्यपाल बोलीं: बुंदेलखंड से पूरे देश को आशा : स्वस्थ खाद्यान की पूरी होगी अभिलाषा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़