24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
शराब बुरी बला : नशेड़ी बेटे ने मां को डंडे से पीटकर ले ली जान
उत्तर प्रदेश

कलयुगी बेटा बना हत्यारा : एक बीघा जमीन के लिए मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खेत में भाजी तोड़ने गई मां की महज एक बीघा जमीन के लिए बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के समय आरोपित ने कपड़े से उनका गला कसने का भी प्रयास किया। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद बेटे ने जहां घर में जाकर मामले की जानकारी दी। वहीं थाने पहुंचकर समर्पण भी कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार मुकदमा दर्ज किया है।

कलियुगी बेटा बना हत्यारा : एक बीघा जमीन के लिए मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Kaliyugi son became killer: Mother was beaten to death for one bigha of land

बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोनी में रामदास की बेवा पत्नी 80 वर्षीय रानी गुरुवार शाम खेत भाजी तोड़ने गई थीं। वहां कुछ देरबाद पीछे से उनका मंझला बेटा रामबाबू भी पहुंच गया। उसने मां से एक बीघा पूरी जमीन देने के लिए कहा था। जिसमें मां ने सभी को बराबर हिस्से में जमीन देने को कहा था। इसी बात से आक्रोशित मंझले बेटे ने मां को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल होकर मरणासन्न हो गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पुत्र वहीं नजदीक लाठी फेंककर घर गया।

कलियुगी बेटा बना हत्यारा : एक बीघा जमीन के लिए मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Kaliyugi son became killer: Mother was beaten to death for one bigha of land

जहां उसने अपने छोटे भाई अजयपाल को मां के खेत में पड़ी तड़पने की जानकारी दी। साथ ही खुद थाने भी पहुंच गया। जहां उसने मां को बेरहमी से पीटने की पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपित को तुरंत हिरासत में ले लिया। उधर छोटा भाई गंभीर रूप से घायल मां को बैलगाड़ी से क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गया। जिसमें वहां से चिकित्सक ने महिला की हालत नाजुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। स्वजन के जिला अस्पताल ले जाने पर वहां उपचार शुरू होते ही उनकी मौत हो गई। इस बीच छोटे पुत्र ने भी पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना निरीक्षक विजय कुमार की सूचना पर एएसपी अभिनंदन रात में अस्पताल पहुंचे। छोटे पुत्र ने बताया कि लाठी से हमला करने में मां का सिर जहां तीन जगह से फटा है। आरोप लगाया कि कपड़े से मंझले भाई ने मां का गला कसने का भी प्रयास किया। जिससे गले में भी चोट के गंभीर निशान हैं। चेहरे व हाथ में भी चोटें हैं। उन्होंने थाना निरीक्षक को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इसमें रात में ही थाना निरीक्षक ने घटनास्थल से जाकर लाठी व मौके पर पड़ी चूड़ियां व महिला की चप्पलें आदि सामान बरामद किया है। निरीक्षक ने बताया कि छोटे पुत्र की तहरीर पर आरोपित मंझले पुत्र के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खप्टिहा कलां में हुआ विराट दंगल : पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

जिला पुस्तकालय खस्ता हाल : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाये सवाल

आग लगने पर कुआं खोदने’ वाला बांदा प्रशासन: कोचिंग सेंटरों पर छापे की नौटंकी कर बुझाई ‘फाइलों की प्यास’

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने किया निरीक्षण, इस वर्ष पूरा होना है सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट

City News Uttar Pradesh

एक साल बाद खुलेगी अब मुख्तार अंसारी की बैरक : पिछले 28 मार्च को हुई थी मौत

डेढ़ सौ रुपये के लिए बांदा में अपराधियों के बीच संघर्ष, नशेबाजी में चाकू से हमलाकर कर किया लहूलुहान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़