24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दाे की हुई मौके पर मौत, एक घायल
उत्तर प्रदेश

बांदा में बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दाे की हुई मौके पर मौत, एक घायल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने में दो युवक की मौत हो गई। हादसे में एक मृतक का भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कतरावल निवासी चुन्नू का 17 वर्षीय पुत्र कमल अपने 19 वर्षीय बड़े भाई विनोद के साथ शनिवार को अजयगढ़ पन्ना मध्य प्रदेश मंदिर में सवइया पूजन को गया था। वहां से शाम को वापस बाइक पर घर जाते समय ग्राम पड़ुई शहर कोतवाली मुख्य सड़क में सामने से आ रही एक अन्य मोटर साइकिल से भिड़ंत हो गई।

बांदा में बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दाे की हुई मौके पर मौत, एक घायल
Heavy clash of bikes in Banda, one died on the spot, one injured

हादसे में बाइक सवार विनोद व दूसरी बाइक के सवार 30 वर्षीय हनुप्रसाद पुत्र करन निषाद निवासी ग्राम बरीखेड़ा थाना गोयरा जिला छतरपुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि मृतक विनोद का भाई कमल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे यूपी 112 कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि हनुप्रसाद की पहचान उसके जेब में मिले आइडी कार्ड से हुई है। दोनों के शव को मोरचरी में रखवाया गया है। उनके स्वजन को घटना की सूचना भेजी गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हमीरपुर : दुष्कर्म के आरोपित ने जेल में फांसी लगाकर दी जान, लापरवाही पर एसपी ने एसआइ समेत दो निलंबित …

नरक चतुर्दशी पर घर के बाहर जलाया दीपक, पटाखों की भी गूंज औऱ लुफ्त

City News Uttar Pradesh

बिजली संकट चरम पर : जनता बेहाल, प्रशासन लाचार, उमस भरी गर्मी में इंसाफ की तलाश

City News Uttar Pradesh

उद्यान विभाग का रोजगार मेला बना उपहास का ठिठोला : खाना पूर्ति का ऊंचा रहा ग्राफ !

City News Uttar Pradesh

ठंड के प्रकोप पर जिला प्रशासन एलर्ट: ठंड औऱ भूख से मौतों पर तत्काल देनी होगी आख्या

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास: सिंचाई सुविधा का हो विस्तार, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव हुई बात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़