27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
एसपी अभिनंदन ने किया फ्लैग मार्च, हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों को दी सख्त चेतावनी
उत्तर प्रदेश

एसपी अभिनंदन ने किया फ्लैग मार्च, हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मंगलवार को केन्द्रीय पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है कि चुनाव के दौरान गड़बड़ करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भ्रमण के दौरान पुलिस बल जिस रास्ते से निकला, वहां के लोग सकते में नजर आए।

एसपी अभिनंदन ने किया फ्लैग मार्च, हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों को दी सख्त चेतावनी
SP Abhinandan did flag march, gave strict warning to history sheeters and criminals

एसपी ने मंगलवार को केन्द्रीय पुलिस फोर्स के साथ संवेदनशील स्थानों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस फोर्स ने विभिन्न आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को स्पष्ट तौर पर इशारा किया कि अगर कोई गड़बड़ की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा चुंगी, तिंदवारा, खूंटी चैराहा, खाईंपार, मर्दननाका, कालवनगंज, बलखंडीनाका, अलीगंज, गूलरनाका, कनवारा बाईपास, छावनी, जरैली कोठी आदि क्षेत्रों में एसपी ने जायजा लिया।

एसपी अभिनंदन ने किया फ्लैग मार्च, हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों को दी सख्त चेतावनी
SP Abhinandan did flag march, gave strict warning to history sheeters and criminals

फ्लैग मार्च के दौरान एसपी ने लोगों से बातचीत करते हुए मतदान में आने वाली समस्याओं के बारे में भी पूछा तथा लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील करते हुए उन्हें प्रेरित किया। एसपी ने हिस्ट्रीशीटरों व अराजक तत्वों को चेतावनी दी कि गलत कृत्य छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो जाएं अन्यथा कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एसपी अभिनंदन ने किया फ्लैग मार्च, हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों को दी सख्त चेतावनी
SP Abhinandan did flag march, gave strict warning to history sheeters and criminals

वहीं इसके अलावा संवेदनशील मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिला समिति की बैठक : संगठन की मजबूती पर दिया जोर

बांदा : पचास से ज्यादा बच्चों के यौनशोषण मामाले में कोर्ट में हुई सुनवाई, सीबीआइ के पैरोकार ने साक्ष्यों को लेकर दिया आवेदन

गांवों में भ्रमण कर रही खाकी, निर्भीकता का दे रही संदेश, अपराधियों पर पैनी नजर

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण: स्वच्छता पर जोर

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

City News Uttar Pradesh

Banda : मंडल कारागार में कैदी की मौत: मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़