- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला कारागार में एक कैदी की मौत हो जानें से हड़कंप का आलम है। बतया जा रहा है की उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसे ब्लडप्रेशर व कमजोरी की शिकायत रहती थी। जिसका उपचार चल रहा था। कैदी के घर सूचना भेजी गई है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोतियारी निवासी दिव्यांग सजायाफ्ता कैदी 68 वर्षीय कल्लू उर्फ मनमोहन 12 दिसंबर वर्ष 2018 से हत्या के मामले में मंडल कारागार में निरुद्ध हुआ था। बाद में उसे तीन जुलाई 2020 को जनपद के ईसीएक्ट न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा हो गई थी। बुधवार दोपहर जेल में उसकी हालत बिगड़ी तो एंबुलेंस से स्वास्थ्य कर्मी व बंदीरक्षक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उपचार शुरू किया था। जेल प्रशासन ने बताया कि वृद्धावस्था के चलते कमजोरी व ब्लडप्रेशर की शिकायत रहने से उसका छह नवंबर से जेल के अस्पताल में उपचार चल रहा था। छह जनवरी को हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया था। इससे हैलट में जांच कराई गई थी। इसके बाद कानपुर से उसे दोबारा जेल भिजवाया गया था। जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया कि वह दाहिने हाथ से दिव्यांग था। उसके स्वजन को सूचना देने के लिए नरैनी कोतवाली में जानकारी दी गई है। स्वजन के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
