City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल में धान बिक्री हो गयी है "बेपटरी" किसान बेहाल
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल में धान बिक्री हो गयी है “बेपटरी” किसान बेहाल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में धान खरीद “नौ दिन चले अढ़ाई कोस” की तर्ज पर चल रही है। खरीद शुरू हुए दो माह बीत गए,मगर व्यवस्था बेपटरी है। किसानों को धान बेचने के लिए 20-20 दिनों तक केंद्रों के चक्कर लगाना पड़ रहें है। केंद्र प्रभारी कहीं बोरे तो कहीं मशीन काम न करने का बहाना बताकर उन्हें सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर किये हैं।

चित्रकूट मंडल में धान बिक्री हो गयी है "बेपटरी" किसान बेहाल
Paddy has been sold in Chitrakoot Mandal, “Bepatri” farmers are suffering

मंडल में करीब 70 खरीद केंद्र खोले गए हैं, पर कहीं बोरे नहीं हैं तो कहीं मशीन काम नहीं कर रही है। इसके अलावा शासन के निर्देश पर टोकन व्यवस्था शुरू की गई है। किसान टोकन ले लेते हैं, लेकिन निर्धारित समय में धान न बिक पाने पर उनका टोकन निरस्त हो जाता है। साथ ही वेबसाइट न चलने से किसान टोकन नहीं बनवा पा रहे हैं। मंडी परिषद बांदा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खुले धान खरीद केंद्रों में किसान 20 दिनों से डेरा डाले हैं। उनके धान का तौल का नंबर नहीं आ रहा ।

चित्रकूट मंडल में धान बिक्री हो गयी है "बेपटरी" किसान बेहाल
Paddy has been sold in Chitrakoot Mandal, “Bepatri” farmers are suffering

किसानों का कहना है कि एक-एक ट्रैक्टर-ट्राली का भाड़ा 15-20 हजार रुपये हो गया है। जबकि धान जो बेचना है वह 50 से 60 हजार रुपये का ही है। ऐसे में वह क्या करें, कुछ नहीं समझ आ रहा है। इसी सन्दर्भ में बसपा नेता जयराम सिंह बछेउरा नें पिछले दिनों मंडी पहुंच कर धान खरीद के लिये दबाव बनाया था। कुछ दिन खरीद में तेजी आई। अब व्यवस्था फिर बेपटरी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में कोरोना के बाद सबसे बड़ा चेकिंग अभियान : 107 को अधिकारियों ने धर दबोचा, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश पीएम के जन्म दिन पर अति हर्षित: मोदी को बताया अमृत काल का सारथी

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग के दो अफसर विद्दुत चोरी वालो के लिये काल, हो रही है “वाह-वाह” ! …

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : रफ्तार से जा रहे लोडर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की हुई दर्दनाक मौत …

भाजपा सदस्यता में आयेगी फस्ट: पार्टी की त्रिमूर्ति नें सफलता का दिया मंत्र

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा बोले: चित्रकूट में खाद संकट व्याप्त, हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़