- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की सदर विधानसभा से सपा से टिकट की दौड़ में गफलत भरी राजनीतिक धुंध हैं। फिर भी जो चर्चित चेहरे टिकट की दौड़ में हैं, उनमें मधु सूदन कुशवाहा का नाम आगे हैं। पिछला चुनाव इन्होंने बसपा से लड़ा और दूसरे नंबर पर थे। जिला पंचायत चुनाव में बसपा नें इन्हे पार्टी से निकाल दिया। अब यह सपा में हैं और टिकट की दौड़ में “रणथम्भौर” बनें हुये हैं।

इसके अलावा सपा सदर से टिकट मांगने वालों में विद्या सागर तिवारी, ओम नारायण त्रिपाठी,देवराज गुफ्ता, अमित सेठ भोलू आदि हैं। इससे इतर सपा आलाकमान बिसंभर यादव को भी जरूरत समझने पर बबेरू विधान सभा की जगह बांदा सदर से चुनाव लड़ाने का फैसला कर सकती हैं !

वैसे सपा के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जन अधिकार पार्टी की सपा से गठजोड़ की सियासत टूटने के बाद फिर नये सिरे से शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में यदि दोनों दलों में बात बनी तो जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा अपनी पत्नी सुकन्या कुशवाहा के लिए बांदा सदर सीट लें सकते हैं।

सपा में सबसे खराब टिकटार्थी की हालत पूर्व विधायक और मंत्री रहें विवेक सिंह की पत्नी मंजुला सिंह की हैं जो नितांत घरेलू महिला हैं। राजनीति के ज्ञान का उनका दूर-दूर से वास्ता नहीं! फिर भी टिकट और जीत के मंत्र के लिए मांस-मदिरा के शौकीनों की यहां कथित महफिलें रोजाना सजती हैं। पूजा-पाठ हवन यज्ञ कराकर भी चापलूस इनकी जेबें ढीली करवा रहें हैं !
खैर सपा में सदर से टिकट के लिए निम्न स्तर से लेकर उच्च स्तर तक घमासान है। इस घमासान में विद्या सागर तिवारी कसरत करते थकते नहीं दिख रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
