City News Uttar Pradesh
बांदा में सड़क हादसा : किसान यूनियन की पूर्व अध्यक्ष की स्कूटी में कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में सड़क हादसा : किसान यूनियन की पूर्व अध्यक्ष की स्कूटी में कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार किसान यूनियन की पूर्व ब्लाक महिला अध्यक्ष की मृत्यु हो गई। दुर्घटना के समय वह पैलानी तहसील में आयोजित मासिक बैठक में शामिल होने जा रही थीं। घटना को लेकर यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पुलिस ने आरोपित चालक व कार को अपने कब्जे में लिया है।


जसपुरा कस्बा निवासी भारतीय किसान यूनियन के महिला विंग की पूर्व ब्लाक अध्यक्ष 35 वर्षीय रश्मि सिंह पत्नी मदन सिंह बुधवार दोपहर घर से स्कूटी पर पैलानी तहसील में आयोजित मासिक बैठक में शामिल होने जा रही थीं। पैलानी थाना क्षेत्र के केन नदी पुल के पास तेज रफ्तार कार की उन्हें टक्कर लग गई। जिससे स्कूटी सवार पूर्व अध्यक्ष छिटक कर दूर गिरने से घायल हो गईं। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने चालक गिरफ्तारी की है और पूछातांछ कर रही है। मामले की जानकारी जैसे ही पैलानी तहसील में चल रहे धरने में पहुंची। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरदत्त पांडेय टिकैट, यूनियन के मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मारच्युरी हाउस पहुंच गए।

बांदा में सड़क हादसा : किसान यूनियन की पूर्व अध्यक्ष की स्कूटी में कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Road accident in Banda, former president of Kisan Union’s scooty rammed into car, died during treatment

स्वजन व ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पूर्व अध्यक्ष के कोई संतान नहीं हैं। उनकी पहली शादी डाड़ा मऊ गांव में हुई थी। दूसरी शादी जसपुरा निवासी रोडवेज चालक मदन सिंह के साथ हुई है। पति बस को लेकर दिल्ली गए हैं। जहां उन्होंने फोन पर घटना की सूचना दी गई है। दुर्घटना को लेकर यूनियन के पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब तक उनके पति मौके पर नहीं आ जाते हैं। तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। घटना से स्वजन में भी आक्रोश है।

यूनियन के पदाधिकारियों व देवर राजन ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था। लापरवाही से कार चलाने में घटना हुई है। प्रशासन की भी लापरवाही रहती है। जिससे इस तरह के हादसे बढ़ रहे हैं। देवर ने मामले की तहरीर थाने में दी है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराकर आरोपित चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार व यूनियन को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद व एक स्वजन को नौकरी दिलाने की मांग की है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नवविवाहिता और सुसर ने फांसी लगाकर दी जान: इलाके में मच गया हड़कंप

यूपी : माफिया मुख्तार का विधायक बेटा अब्बास अंसारी भगोड़ा घोषित, कोर्ट ने जारी किया कुर्की का नोटिस

बड़ी खबर : घर में घुसकर पूर्व ब्‍लाक प्रमुख, उनकी पत्‍नी व मां की गोली मारकर हत्‍या, दो बाइक से आए थे चार बदमाश, पूरे इलाके में फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत: ट्रैक्टर चालक फरार

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना : चुनाव आयोग पर लगाए आरोप, धरने पर बैठने की धमकी

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर पैनी नजर: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर बढ़ी गश्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़