25.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मरौली में खदान संचालकों का फिर खूनी खेल : किसानों में मचा आतंक !
उत्तर प्रदेश

मरौली में खदान संचालकों का फिर खूनी खेल : किसानों में मचा आतंक !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मरौली खदान में किसानों के साथ फिर खूनी संघर्ष हुआ है। खेत से बालू भरे वाहनों को न निकलने देने पर खनन माफियाओं के गुर्गों नें खूनी संघर्ष किया। फसल बचाने के लिये अपने खेत से बालू वाहनों का परिवहन रोकने पर लाठी एवं फरसे से हमला कर आकाश को लहू लुहान दिया। बचाने मां भूरी आई तो उसे भी पीट दिया।घायल आकाश जिला अस्पताल में भर्ती है।आरोप हैं की थाना पुलिस खनन माफियाओं की हाँ में हाँ मिला रही हैं। घायल आकाश का डाक्टरी परीक्षण घटना के दो दिन बाद रविवार को कराया गया।

मरौली में खदान संचालकों का फिर खूनी खेल : किसानों में मचा आतंक !
Again bloody game of mine operators in Marauli: Panic among farmers

दरअसल जिले में बालू के अवैध खनन को रोकने के लिये पीएम एवं सीएम की खनन माफियाओं की मंसाओ पर बुलडोजर चलवा देने की घोषणा को जिले के जिम्मेदार अफसरों नें ठेंगा दिखा दिया हैं। पूरे जिले की अधिकांश खदानें अवैध खनन के खेल में चौका एवं छक्का जड़ रहें हैं ! इन्हीं में से मटौंध थाना क्षेत्र की खदानें ग्राम मरौली की खंड संख्या चार और छह अवैध खनन एवं परिवहन के रिकार्ड कायम किये हैं।

संबंधित थाना प्रभारी अरविंद गौर पर इन खदान संचालकों की ऐसी मेहरबानियां हैं की उन पर दिन-रात धन वर्षा की कहानियां चर्चित सी हो गई हैं ! बावजूद इसके मटौंध थाना प्रभारी अपने विभाग के आला अफसरों के चहेतें बने हुये हैं ! मानों कानून व्यवस्था के कमाऊ पूत हों !

देश को मिलेगा 29वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पीएम मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन
Again bloody game of mine operators in Marauli: Panic among farmers (PM Modi & Cm Yogi)

तभी तो पीएम एवं सीएम के सख्ती के आदेशों को जिम्मेदार अफसर ठेंगा दिखा रहें हैं। खनन में निर्धारित पट्टे से हटकर खनन, पोकलैंड मशीनों का प्रयोग, फर्जी रवन्ना के अलावा किसानों की जमीनों से बालू भरे वाहनों का अवैध परिवहन दहशत फैलाकर हो रहा हैं। इन कारणों से खूनी संघर्ष की इस तरह की “रिमझिम” कब “प्रलय” का रूप ले ले, कहा नहीं जा सकता! मरौली ख्न्न्ड चार और छह के संचालक कुछ ऐसा हीं इतिहास सा बना रहें हैं, जो योगी सरकार की पुनः सत्ता में वापसी न होने के कारणों में से एक बन सकती हैं ! आश्चर्य हैं प्रशासन खामोश क्यों हैं ? कुछ न कुछ तो यह स्थितियां फील गुड का सा इशारा करातीं महसूस सी होती हैं ! घटनाओं के क्रम में आकाश के साथ घटी यह नई घटना इसी संकेत की इबारत हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

छत्तीस बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप: विद्यालय में लापरवाही की खुली पोल

City News Uttar Pradesh

Banda- 78 राशन कुन्टलराशन में गड़बड़ी करनें पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh

एसओजी व पुलिस टीम ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा

City News Uttar Pradesh

बांदा में मुख्तार, कासगंज में अब्बास, चित्रकूट में निकहत का ठिकाना बनी तीन जेलें

City News Uttar Pradesh

यूपी : जेल में बंद माफिया अतीक की आठ करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क, अब तक एक हजार करोड़ की सपंत्ति हो चुकी है जब्त

City News Uttar Pradesh

कालिंजर गौरव महोत्सव स्थगित: अब मायूसी के बीच समेटा जा रहा सामान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़