City News Uttar Pradesh
जिलाधिकारी अनुराग बच्चों का भविष्य संवारने को बने अध्यापक, बच्चों को दो घंटे पढ़ाया पाठ
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी अनुराग बच्चों का भविष्य संवारने को बने अध्यापक, बच्चों को दो घंटे पढ़ाया पाठ …

 

– प्रशासन पोषण पाठन अभियान के तहत परिषदीय विद्यालय पहुंचे डीएम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रशासन पोषण पाठन अभियान 2.0 के तहत बच्चों का भविष्य संवारने को डीएम समेत 101 अफसरों ने परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाया। इस दौरान बच्चे राष्ट्रपति समेत सांसद और क्षेत्रीय विधायक का नाम नहीं बता सके।

जिलाधिकारी अनुराग बच्चों का भविष्य संवारने को बने अध्यापक, बच्चों को दो घंटे पढ़ाया पाठ

डीएम, एसपी और उपजिलाधिकारियों के नाम भी बच्चों को नहीं पता थे। अध्ययन कार्य के साथ ही अफसरों ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली पोषण सामग्री वितरण की हकीकत जानी।

जिलाधिकारी अनुराग बच्चों का भविष्य संवारने को बने अध्यापक, बच्चों को दो घंटे पढ़ाया पाठ
प्रशासन पोषण पाठन अभियान के तहत बुधवार को डीएम अनुराग पटेल समेत 101 अफसर ‘गुरुजी’ की भूमिका में रहे। डीएम ने बड़ोखर खुर्द ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय डिंगवाही में पहली, दूसरी और पांचवीं कक्षा के बच्चों को दो घंटा तक पढ़ाया।

जिलाधिकारी अनुराग बच्चों का भविष्य संवारने को बने अध्यापक, बच्चों को दो घंटे पढ़ाया पाठ

इस दौरान डीएम ने बच्चों से मिड-डे मिल समेत मुफ्त पुस्तक वितरण, जूते, मोजे व ड्रेस आदि की जानकारी ली। विद्यालय का भ्रमण करते हुए बच्चों के हाथ धोने को वॉशबेसिन, रसोई घर, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं देखीं। पांचवी कक्षा के बच्चों से 17 का पहाड़ा, गिनती में 69 तथा सुलेख लिखवाया। विद्यालय के ज्यादातर बच्चे राष्ट्रपति समेत सांसद, क्षेत्रीय विधायक, डीएम, एसपी और तहसीलों में तैनात एसडीएम का नाम नहीं बता सके।

जिलाधिकारी अनुराग बच्चों का भविष्य संवारने को बने अध्यापक, बच्चों को दो घंटे पढ़ाया पाठ

अभियान के तहत सीडीओ वेदप्रकाश मौर्या ने बैजू डेरा, एडीएम एसबी सिंह ने महोखर-1, एडीएम (नमामि गंगे) एमपी सिंह ने पल्हरी, सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ ने किलेदार का पुरवा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने प्राथमिक विद्यालय नादिरपुरवा, एसडीएम नरैनी रामकुमार ने पिपरही, एसडीएम अतर्रा सौरभ शुक्ला ने उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐंचवारा, डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह यादव ने प्राथमिक विद्यालय भरखरी, बीएसए रामपाल ने प्राथमिक विद्यालय लामा भाग-1 व भाग-2, डीआईओएस विनोद कुमार ने प्राथमिक विद्यालय जमरेही, सहायक श्रमायुक्त रवीश गुप्ता ने चिल्ला स्थित परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाया।

जिलाधिकारी अनुराग बच्चों का भविष्य संवारने को बने अध्यापक

अफसरों ने अध्ययन कार्य के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली पोषण सामग्री वितरण की हकीकत जानी।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील क्षेत्र में विकास के साथ पार्टी को मजबूती देने हेतु हो रहे “चर्चित”

City News Uttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने पंखे में साड़ी का फंदा डाल किया आत्महत्या

नए वैरिएंट ओमीक्रान से हाईअलर्ट के बीच, तीसरी लहर से निपटने की हो रही तैयारी 

City News Uttar Pradesh

दीप पर्व को लेकर गजब का उत्त्साह : घर -आंगन प्रतिष्ठान रोशनी से नहाये

City News Uttar Pradesh

धर्मनगरी हुई कलंकित : मंदाक‍िनी नदी में नाबालिग से नाव में सामूहिक दुष्कर्म, पांच युवकों की दरिंदगी का हुई शिकार, सभी आरोपी गिरफ्तार

बालू किंग “माफिया विपुल त्यागी गिरफ्तार” : 19 गुर्गों के खिलाफ भी गैंगेस्टर का धमाका

ब्रेकिंग न्यूज़