24.3 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर : पाकिस्तान सीमा में प्रवेश करने पर बांदा के तीन युवक गिरफ्तार …

 

– कई को पहले भी बनाया जा चुका बंदी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नरैनी तहसील के पचोखर गांव निवासी रामबहादुर को अरसे बाद पाकिस्तान की जेल से रिहाई मिली थी। इसके बाद उन परिवारों में आस जगी थी, जिनके घर के चिराग अभी पाक जेल में बंद हैं। जिले के छह लोग पाकिस्तान जेल में प्रताड़ना का शिकार हो रहे हैं। इनकी संख्या में तीन और की बढ़ोतरी हो गई।

बड़ी खबर : पाकिस्तान सीमा में प्रवेश करने पर बांदा के तीन युवक गिरफ्तार

जिले के तिंदवारी ब्लाक के कुछ गांवों के युवा मछली पकड़ने के लिए गुजरात के पोरबंदर जाते हैं। नाव से मछली पकड़ने के दौरान पानी के बहाव में देश की सीमा पार कर पाक में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे ही तीन युवक पाकिस्तानी सैनिकों की गिरफ्त में फिर आ गए। सोमवार देर शाम स्वजन को सूचना मिली है। हालांकि स्थानीय पुलिस अभी मामले से वाकिफ नहीं है। सनद रहे कि रामबहादुर के रिहा होने के बाद भी अभी जिले के छह युवक पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। जबकि महोबा जिले के लिलवाही गांव का भी एक युवक कैद है।


अगस्त माह के अंतिम में 12 साल पहले गुम हुए रामबहादुर पाकिस्तान की जेल से रिहा करके अमृतसर की अटारी सीमा में पहुंचा दिया गया था। कागजी औपचारिकताओं के बाद वह अब अपने घर पहुंच चुके हैं। इधर, मछली पकड़ने ठेकेदार के साथ गए तीन और मछुवारे पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा पकड़े जाने की खबर देर शाम स्वजन तक पहुंची है। हालांकि खबर मिलते ही स्वजन बेचैन हो गए हैं।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीपीआरओ की कार्य निष्ठा “चुनरी में लागा दाग”: पंचायत अधिकारियों पर शामत की गाज

City News Uttar Pradesh

एक्सप्रेसवे औऱ कृषि विश्वविद्यालय बाउंड्री ‘किसानों’ के लिये बन गये ‘कोबरा’: तीन सौ बीघा पर मारा कुंडली, मचा हाहाकार

City News Uttar Pradesh Desk

अंकित नें मंत्री नंदी के स्वागत में बहाई पारिवारिक रसधार: गुलाब वर्षा और चांदी के मुकुट से अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

डीएम दीपा रंजन का औचक निरीक्षण : व्यवस्थाओं की देखी जमीनी हकीकत

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव : अपना दल एस नें आलस त्याग ली अंगड़ाई

ब्रेकिंग न्यूज़