30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में नकली नोट क्या हो रहे तैयार ! फिर मिली नकली नोटों की खेप, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बांदा में नकली नोट क्या हो रहे तैयार ! फिर मिली नकली नोटों की खेप, दो गिरफ्तार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में नकली नोटों को बनाने और चलाने वाला गैंग सक्रिय है। इससे पुलिस विभाग की नींद उड़ गई है। सोमवार की सुबह चिल्ला थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। उनके पास से 74 हजार के नकली नोट बरामद हुए हैं। इनमें 500, 200 और 100 के नोट मिले हैं। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक सीमावर्ती महोबा जनपद के कबरई और दूसरा नरी गांव का है। पुलिस पूछताछ में जुटी है कि उनके पास इतनी संख्या में नकली नोट कहां से आए।

बांदा में नकली नोट क्या हो रहे तैयार ! फिर मिली नकली नोटों की खेप, दो गिरफ्तार
बांदा में पुलिस और एसओजी टीम ने इसके पूर्व पिछले माह 20 अगस्त की रात भी दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास एक लाख 5 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए थे। दोनों ही आरोपी किसानों के बिगड़ैल बेटे बताए गए । इनमें एक मध्य प्रदेश का रहने वाला था।

बांदा में नकली नोट क्या हो रहे तैयार ! फिर मिली नकली नोटों की खेप, दो गिरफ्तार
पुलिस नें 20 अगस्त की बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे एसओजी टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास में दबिश देकर चिल्ला क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी कृष्ण पाल के बेटे राकेश कुमार और मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के ब्रजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी खेड़ा निवासी रामप्रसाद के बेटे साजन कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया था।


राकेश बांदा शहर में जरैली कोठी और साजन कुमार बबेरू क्षेत्र के थरथुआ गांव में रह रहा था। एसओजी ने दोनों के पास से एक लाख 5 हजार 500 रुपये के नकली नोट और नोट तैयार करने के उपकरण बरामद किए थे।उनके पास कंप्यूटर प्रिंटर थे जिससे नकली नोट तैयार करत थे। अब फिर नकली नोट गैंग के लोगों की पकड़ से जिले की जनता और पुलिस में खलबली हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी का प्रस्तावित बांदा दौरा : 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्दघाटन

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार का महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर बड़ा एक्शन, छह माह में पांच को मृत्युदंड व 300 को उम्रकैद का तय किया लक्ष्य

कैंडल से जला इंकलाब का चिराग: निकली संवेदना की मशाल, पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज में मारपीट: चार ‘इंटर्न डॉक्टर’ किये गये निलंबित

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी नौकरी को लेकर सख्त: विभागों में रिक्त पदों का मांगा विवरण, बोले- खाली पद तत्काल भरें, देर न करें

City News Uttar Pradesh

परदेस में फंसे बुंदेलखंडी: दीपावली पर घर लौटने की उम्मीद पर ‘रेलवे’ ने लगाया ‘ग्रहण’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़