27.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : बहन से मिलने जा रहे युवक का शव सड़क किनारे मिला, भाई का आरोप- रंजिश में पड़ोसियों ने की हत्या
उत्तर प्रदेश

बांदा : बहन से मिलने जा रहे युवक का शव सड़क किनारे मिला, भाई का आरोप- रंजिश में पड़ोसियों ने की हत्या …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बहन के घर जाने को निकले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर पड़ा मिला। भाई ने आरोप लगाया है कि रंजिश के चलते पड़ोसियों ने शराब पिलाने के बाद सिर कूचकर हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से शराब की बोतलें और गिलास मिले हैं। पुलिस सड़क हादसा होने की बात कह रही है।


मटौंध थाना क्षेत्र के इचौली तिराहे व पचपहरा के बीच मौदहा रोड पर गैस एजेंसी के पास रविवार सुबह 18 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने उसके पर्स में मिले कागजों पर लिखे नंबर पर फोन किया तो दिल्ली निवासी केशर ने बात की। मोबाइल पर फोटो भेजे जाने पर बहन केशर ने शव की शिनाख्त भाई विपिन के रूप में की। उसने बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ददरिया में पिता रामरतन के पास घटना की सूचना भेजी। पुलिस शव को जिला अस्पताल गई और घरवालों को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने स्वजन और ग्रामीणों से पूछताछ की।

बांदा : बहन से मिलने जा रहे युवक का शव सड़क किनारे मिला, भाई का आरोप- रंजिश में पड़ोसियों ने की हत्या
बड़े भाई दुर्विजय वर्मा ने पुलिस को बताया कि ग्राम भैस्ता जिला हमीरपुर निवासी बहन कला ने विपिन को बुलाया था। इससे वह शनिवार सुबह करीब दस बजे बहन से मिलने उसके घर जाने के लिए निकला था। देर रात तक वह बहन के घर नहीं पहुंचा। आरोप लगाया कि पड़ोसियों से जमीन व मारपीट की रंजिश है। इसके चलते चार लोगों ने क्योटरा मुहल्ले में विपिन को पहले शराब पिलाई है और बाद में साजिश के तहत चार पहिया वाहन से ले गए हैं। उसके साथ दोबारा सभी ने शराब पी है और फिर साजिश के तहत भाई की हत्या कर दी गई है।


पुलिस को छानबीन में घटनास्थल के पास रोड किनारे पांच खाली गिलास व शराब की तीन बोतलें, नमकीन व गुटखे की पन्नियां मिली हैं। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए हैं। मटौंध थाने के एसआइ चंद्रेश उपाध्याय का कहना है कि मौके पर किसी वाहन के टूटे हुए ट़कड़े मिले हैं, इससे प्रथम दृष्टया सड़क हादसा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घर में घुसकर विवाहिता को दबंगों ने पीटा, नकदी व जेवर लूटने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई गुहार

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सड़क हादसे में हुई चार मौतों के परिजनों से मिले : दिया सांतवना

स्वतंत्र देव सिंह को मिलेगी कमान ? सियासी और जातीय समीकरण कर रहे हैं इशारा

मंत्री रामकेश का सख्त अल्टीमेटम: ‘भ्रष्टाचार’ नहीं बर्दाश्त, अफसर होंगे ‘बर्खास्त’ !

City News Uttar Pradesh

यूपी का बांदा अब एमपी का सफर करेगा आसान, 22 करोड़ की लागत से बनेंगे 9 पुल

City News Uttar Pradesh

UP Assembly Elections 2022 : बसपा तथा बीजेपी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी जारी की आठ प्रत्याशियों की सूची, पढ़िए किसे कहाँ से मिला टिकट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़