28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
कुर्मी क्षत्रिय महासभा दिखायेगा ताकत, निकालेगा रथ यात्रा
उत्तर प्रदेश

कुर्मी क्षत्रिय महासभा दिखायेगा ताकत, निकालेगा रथ यात्रा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा भी अपनी ताकत दिखाने के लिए अन्नदाता रथयात्रा निकालने और लखनऊ में विशाल जनसभा की तैयारी में है। इसी सन्दर्भ में कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बालकुमार पटेल नें यहां समीक्षा बैठक की।
शहर के एक मैरिज हाल में कटरा महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 25 सितम्बर को कपिलवस्तु से कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथयात्रा शुरू होगी। 31 अक्टूबर की लखनऊ में महारैली होगी।इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।


जिला पंचायत सदस्य अरुण पटेल ने कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथयात्रा के महत्व को रेखांकित किया। समाज के महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने की अपील की।

कुर्मी क्षत्रिय महासभा दिखायेगा ताकत, निकालेगा रथ यात्रा
प्रदेश अध्यक्ष बालकुमार पटेल ने कहा कि हमारे परिवार को समाज ने प्रधान ,बीडीसी,डीडीसी ,ब्लॉक प्रमुख ,विधानसभा सदस्य, लोकसभा सदस्य, जैसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में भेजने का काम किया है। हमारी इच्छा है कि समाज को उचाईयों पर ले जाया जाय। प्रदेश सचिव राममिलन सिंह पटेल ने कहा कि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा निकाली जा रही अन्नदाता रथयात्रा समाज को एकत्र करने का एक विशेष अवसर है।


इस मौके पर दिनेश सिंह पटेल जिलाध्यक्ष,अरुण कुमार पटेल मीडिया प्रभारी, राममिलन पटेल प्रदेश सचिव ,पवन सिंह पटेल कोषाध्यक्ष, पी सी पटेल आदि उपस्थित रहे ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शादी से पहले ही लड़की अपने मंगेतर के साथ हुई फुर्र : थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

Banda : वरदानी हो गये अभिशप्त, झेल रहे विरानी ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें चुनावी रंग उड़ाया : पार्टी जनों के मन को किया सराबोर

City News Uttar Pradesh

ओवरलोडिंग पर प्रशासन का ‘चाबुक’: 17 ट्रक सीज़, मौरंग माफियाओं में हड़कंप

City News Uttar Pradesh

खनन माफियाओं का दुस्साहस : खनिज टीम को घेरकर मौरंग लदा ट्रक छुड़ा ले गए दबंग, मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र का अनुभवी प्रयास: बांदा को सीधे खजुराहो दिग्दर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़