City News Uttar Pradesh
अन्ना जानवर : किसान परेशान दी आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश

अन्ना जानवर : किसान परेशान दी आंदोलन की चेतावनी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अन्ना जानवरों से फसलों की बर्बादी से परेशान किसान आंदोलित हो रहे हैं। इसी क्रम में बबेरू तहसील के किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दे समस्या के निदान की गुहार लगाई।


जैसा की सर्वविदित है की बुंदेलखंड में व्याप्त अन्ना प्रथा से बुन्देली किसान बर्बादी के मुहाने में खड़ा है। फसलों की रखवाली के दौरान रोज जहरीले कीड़ो के काटने से किसानों की मृत्यु हो रही है। आये दिन किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। सरकार बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा के लिए कोई ठोस कदम नही उठा रही।


चित्रकूट मंडल में 59 करोड़ रुपये गौशाला के नाम खर्च करने दावा किया जा रहा है,जिसका परिणाम जमीन में नही दिख रहा। समाजसेवी पीसी पटेल ने ज्ञापन में इन्हीं तथ्यों का हवाला दिया है। किसानों के समर्थन से चेतावनी दी है की अगर समस्या का हल एक सप्ताह में नही होता तो जनांदोलन के साथ ही क्षेत्र के अन्ना मवेशियों को लेकर तहसील में बंद करने को मजबूर होंगे।

अन्ना जानवर : किसान परेशान दी आंदोलन की चेतावनी

किसानों के हक हकूक की लड़ाई समस्या के निदान तक लड़ी जायेगी । इस दौरान मुख्य रूप राजेश राष्ट्रवादी, अनुज पटेल, नवल प्रसाद, सुधीर कुमार, श्रीकांत, रवि श्रीवास्तव आदि काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हर्ष फायरिंग से मौत देने वाला गिरफ्तार : घटना के बाद से था फरार

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने विद्युत विभाग ठोंका जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

दिल दहलाने वाली घटना : रेलवे ट्रैक पर म‍िले प्रेमी युगल के शव

गणतंत्र दिवस को लेकर बांदा अलर्ट : पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों की सघन चेकिंग

City News Uttar Pradesh

Banda : गजब लापरवाही, चित्रकूट मंडल के 285 विद्यालयों में शुद्ध पेयजल नहीं उपलब्ध …

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर में 79 साल बाद ‘पाकिस्तानी’ की करोड़ों की ‘संपत्ति’ पर सरकार का ‘कब्जा’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़