City News Uttar Pradesh
महोबा : नमामि गंगे योजना के दो सुपरवाइजरों से 80 हजार की लूट, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी
उत्तर प्रदेश

महोबा : नमामि गंगे योजना के दो सुपरवाइजरों से 80 हजार की लूट, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

महोबा। कोतवाली क्षेत्र के अनघौरा और तिसौनी गांव के पास पांच-छह बदमाशों ने नमामि गंगे योजना के दो सुपरवाइजरों के साथ मारपीट कर 80 हजार की नकदी लूट कर फरार हो गए। कोतवाली में पीडि़तों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।


कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के पनारा गांव निवासी शिवम और संतोष नमामि गंगे योजना में सुपरवाइजरी का काम देखते हैं। शिवम ने बताया कि गुरुवार को बिसौनी में काम देखने के बाद वह अपनी साथी संतोष के साथ बाइक से दूसरी साइड अनघौरा आ रहे थे। यहां उन्हें मजदूरों को भुगतान देना था।

महोबा : नमामि गंगे योजना के दो सुपरवाइजरों से 80 हजार की लूट, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी

अभी यह लोग तिसौली तिराहे के पास ही पहुंचे थे कि रोड पर पांच से छह लोग अचानक आ गए। सभी के हाथ में डंडा-लाठी थे। जबरन रोक कर वह लोग मारपीट करने लगे। हाथ से रुपये वाला बैग छीना और जंगल के रास्ते भाग गए। बताया कि बैग में 80 हजार की नकदी थी। बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट भी की।

कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात छह लोगों के खिलाफ लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है, उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। गौरहारी पुलिस चौकी और रिवई पुलिस चौकी टीम को लगाया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मतदान में बुजुर्ग नहीं होंगे परेशान: घर बैठे वह कर सकेंगे मतदान

प्रेम सिंह की बगिया खेती किसानी और पुरानी परंपराओं को बचाने हेतु हुई गुलजार

City News Uttar Pradesh

ग्रामीणों नें समस्याओं को लेकर किया तहसील में प्रदर्शन : एसडीएम को दिया ज्ञापन

रेहुंटा बालू खदान : बुलडोजर से बालू भरते समय चालक की दबकर मौत, हत्या का आरोप

प्रधान बन गया भ्रष्टाचार का पर्याय ? दबंगई के बल पर कर रहा खेला !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी बने मसीहा: गरीबों के इलाज हेतु दिलाई 170 लाख की मदद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़