24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने किया बड़ा उलट फेर : शहर कोतवाल सहित 9 इंस्पेक्टर बदले
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने किया बड़ा उलट फेर : शहर कोतवाल सहित 9 इंस्पेक्टर बदले …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद के पुलिस प्रशासन में पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को बड़ा उलट फेर कर दिया। बांदा शहर कोतवाल सहित 9 इंस्पेक्टर और 3 सबइंस्पेक्टर के तबादले कर दिए गए।


पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा किए गए आदेश में शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्र को कालिंजर थाना भेजा गया है। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह बांदा शहर कोतवाल होंगे। कालिंजर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार यादव कोतवाली देहात में प्रभारी निरीक्षक बनाए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने किया बड़ा उलट फेर : शहर कोतवाल सहित 9 इंस्पेक्टर बदले
अतर्रा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर को इसी पद पर मटौंध थाना भेजा गया है। जन शिकायत/विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर अब बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक होंगे। मरका के प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज को कमासिन थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।


पुलिस लाइन आईजीआरएस में तैनात दिनेश कुमार सिंह बिसंडा थाने की कमान संभालेंगे। कमासिन थाने में प्रभारी निरीक्षक रहे रामाश्रय सिंह अपराध शाखा बुला लिए गए हैं। मटौंध के प्रभारी निरीक्षक रामजी सिंह को हटाकर जन शिकायत/विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।


उप निरीक्षकों में चिल्ला थानाध्यक्ष बीर प्रताप सिंह चौहान को अतर्रा थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिसंडा थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह चिल्ला थानाध्यक्ष होंगे। इसी तरह से लमेहटा (बदौसा) चौकी इंचार्ज नरेशचंद्र निगम को मरका थानाध्यक्ष बनाया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली चोरों के उड़े होश : विद्युत एवं विजिलेंस टीम नें डाला छापा

City News Uttar Pradesh

मुरवल फीडर ध्वस्त : डीडीसी को साथ ले भड़के किसानों नें एसडीओ को सौंपा पत्र

City News Uttar Pradesh

Banda : मधुशाला 12 दिन बाद खुलीं तो दुकानों पर उमड़ी भीड़ …

बड़ी खबर : यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा भी निरस्त, विद्यार्थी होंगे प्रमोट, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने की घोषणा …

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : जल जीवन मिशन बुंदेलखंड, विंध्याचल हेतु वरदान

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का तोहफा: बाढ़ से बांदा के बचाव हेतु किया तटबंध का शिलान्यास

ब्रेकिंग न्यूज़