26.5 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
पावर कारपोरेशन के प्रति इंजीनियर संघ में करेंट : दी चेतावनी !
उत्तर प्रदेश

पावर कारपोरेशन के प्रति इंजीनियर संघ में करेंट : दी चेतावनी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन में पावर कारपोरेशन के प्रति गुस्से का कहर है। उसके तानाशाही रवैये के प्रति संगठन में रोष का करेंट है। आरोप है की पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वेष भावना से काम कर रहा है। कहा है कि सिर्फ अवर अभियंता (जेई) और प्रोन्नत सहायक अभियंताओं (एई) को निंदा प्रविष्टि देकर उनका मानसिक शोषण किया जा रहा है। इस रोक न लगी तो आंदोलन की चेतावनी दी है।


संघ की मासिक बैठक में यह मुद्दा गरमाया रहा।अवर अभियंता एवं अपने संगठन के क्रान्तिकारी नेता के रूप में चर्चित कांता प्रसाद नें कहा कि पूर्व में यहां अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन उस पर भी कार्रवाई नहीं हुई। रिमाइंडर देने के बाद आंदोलन का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी बताया गया कि संघ के केंद्रीय महासचिव जय प्रकाश 16 अगस्त को बांदा आ रहे हैं। उससे पहले सभी सदस्य अपनी वार्षिक सदस्यता, परिवार कल्याण योजना के पांचों चरणों व भवन निर्माण सहयोग राशि के संतुलन पर सहयोग करें।


बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मो. सिद्दीक सहित अवर अभियंता कांता प्रसाद, रविकांत अनुरागी, ख्वाजुद्दीन, राजेश कुमार सिंह, अनुदेश कटियार, मोहित सिंह, रजनेश, अल्ताफ हुसैन, राजेश श्रीवास, रविकांत जायसवाल सहित सहायक अभियंता दिलीप कुमार उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रवीण सिंह की ‘दरियादिली’ से जगमगाई दीपावली: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने वंचितों को ‘बांटी ख़ुशी’

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता का खेलों के प्रति झलका प्रेम: खिलाड़ियों को दी स्पोर्ट किट

City News Uttar Pradesh

बांदा की सियासत में गरमाहट: कांग्रेस के ‘संगठन सृजन’ अभियान से बढ़ी भाजपा की धड़कनें !

City News Uttar Pradesh

बांदा रोडवेज में कुंभ के लिये बसों की किल्लत: यात्रियों नें मचाया हंगामा

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘एसआईआर’ को ‘रफ्तार’: कैंप एवं डोर-टू-डोर भरवाए फॉर्म

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका बोर्ड की बैठक : अध्यक्ष मालती नें विकास पर ध्यान देनें पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़