24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए बाहुबली मुख्तार अंसारी, बिजली कट जाने से फिर नहीं जुड़ पाया बांदा जेल से लिंक …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

मऊ । सदर विधानसभा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की रिमांड पेशी शुक्रवार को रिमांड मजिस्ट्रेट संतोष कुमार वर्मा के सामने वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में हुई। न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने स्क्रीन पर विधायक करीब पांच मिनट दिखा। इस दौरान मजिस्ट्रेट ने विधायक का कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने जेल में कोई दिक्कत-परेशानी के बाबत सवाल किया। हालांकि विधायक द्वारा उधर से दिया जा रहा जवाब लिंक सही नहीं होने के चलते सही नहीं आ रहा था। इसी दौरान बिजली कट जाने से लिंक फेल हो गया।


विधायक निधि के दुरूपयोग के मामले में सदर विधायक मुख्तार अंसारी बांदा जेल में निरुद्ध हैं। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां में बैजनाथ यादव महाविद्यालय को नियम विरुद्ध तरीके से विधायक निधि का धन दिया है। इसी मामले की शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विधायक की रिमांड पेशी थी।

विधायक के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने विधायक को बताया कि गैंगस्टर कोर्ट ने उनकी बैरक में टीवी लगाने का आदेश कर दिया है। अदालत के आदेश जेल प्रशासन को भेज दिया गया है। इस पर विधायक ने अपने अधिवक्ता से कहा कि इसकी सूचना उन्हें है। इस दौरान बिजली कट जाने व जनरेटर से पावर जुड़ने के बाद बांदा जेल से लिंक नहीं हो पाया। न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 12 अगस्त मुकर्रर की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कालिंजर किला बनेगा ‘बुंदेलखंड’ का ‘मेगा टूरिस्ट’ हब: डीएम रीभा द्वारा ‘रोडमैप’ तैयार

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन द्वारा स्टेट बैंक एटीएम का उद्घाटन: साईबर क्राइम से किया सचेत

City News Uttar Pradesh

सर्दी का कहर: बच्चों की ओपीडी में लगी भीड़, कोल्ड डायरिया ने बढ़ाई चिंता, हालात गंभीर !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कहा, वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा की देता है प्रेणना

City News Uttar Pradesh

हाय दयिया : प्रधान चूस रहें अंगूठा, खजाना मिला खाली …

पालिकाध्यक्ष मालती एक्शन मोड में :”सड़क निर्माण” का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर !

ब्रेकिंग न्यूज़