31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : शबरी जल प्रपात में सेल्फी ले रहे चार दोस्त डूबे, तीन की मौत, एक सुरक्षित …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। साप्ताहिक बंदी के दिन कस्बा के व्यापारियों ने बेटों की मनुहार पर पिकनिक पर जाने की रजामंदी दे दी। सुबह ही दोस्तों के साथ करीब दर्जनभर लोग बाइकों से रवाना हुए थे। किसी को क्या पता था कि मनहूस खबर मिलेगी। जैसे ही दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत की शबर पहुंची, मोहल्ला मातम में डूब गया। जिनके लाल इस दुनिया से विदा हुए, उनके घर मजमा लग गया। स्वजन आननफानन घर में ताला बंद कर चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। पड़ोसियों व साथियों ने बताया कि देर रात भाइयों व दोस्तों से साथ पिकनिक की योजना बनाई गई थी। सुबह होते ही सभी हंसते-खिलखिलाते हुए रवाना हुए थे। चित्रकूट के शबरी जल प्रपात में डूबने वाले दो चचेरे भाई हैं। मोहल्लेवासियों में गम का माहौल व्याप्त हो गया।


कस्बे के नरैनी रोड निवासी विद्यासागर साहू के पुत्र 30 वर्षीय आशू, 26 वर्षीय सोनू, 22 वर्षीय पीयूष,अधिवक्ता अशोक साहू का 17 वर्षीय बेटा साहिल, देवेंद्र साहू का 25 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र व 16 वर्षीय पुत्र मोहित, दिनेश साहू का 23 वर्षीय पुत्र आकाश, राधेश्याम गुप्ता का 24 वर्षीय पुत्र सुरेश और अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने वाला 20 वर्षीय विवेक समेत एक दर्जन युवक शबरी जल प्रपात गए हुए थे। एकाएक पानी के बहाव में पीयूष, मोहित, आकाश और साहिल कुंड में गिर गए। जिसमें पीयूष, मोहित व उसका चचेरा भाई साहिल असमय काल के गाल में समा गए।


सबसे छोटा था पीयूष, पिता की दुकान में बंटाता था हाथ: पड़ोसियों ने बताया कि पीयूष हंसमुख स्वभाव का था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पिता विद्यासागर की नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित किराने की दुकान में हाथ बंटाता था। घटना की जानकारी होते ही मां सुनीता बदहवास हो गईं। आननफानन स्वजन चित्रकूट रवाना हो गए।


– ननिहाल में रह पढ़ाई करता था साहिल
कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर नरैनी रोड निवासी अधिवक्ता अशोक साहू का बेटा साहिल दो भाइयों विशु व एक बहन राशि मे सबसे बड़ा था। साहिल ननिहाल कालूकुंआ बांदा में रह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में 11वीं का छात्र था। 15 जुलाई की चचेरे भाई सौरभ की शादी में शामिल होने के लिए पंद्रह दिन पूर्व ननिहाल से घर आया था। चाचा अवनीश ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि साहिल अपने चचेरे भाइयों व दोस्तों के साथ घर में बैठ सुबह शबरी जल प्रपात जाने की तैयारी बनाई थी। घटना से मां नीतू समेत अन्य स्वजन बेहाल हो गए। सभी लोग आनन फानन घटना स्थल रवाना हो गए हैं।


– भाइयों के साथ गया था मोहित
मोहित अपने बड़े भाई शैलेंद्र के साथ जल प्रपात गया था। जहां कुंड में डूबने से चचेरे भाई साहिल के साथ उसकी भी मृत्यु हो गई। परिवार में एक साथ दो ब’चों की मौत से स्वजन बेहाल हो गए हैं। मोहित की मां सुदामा सहित अन्य स्वजन घटना की जानकारी होते ही घर मे ताला बंद कर निकल गए। मोहित कस्बे के शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं का छात्र था।
तीन चचेरे भाई डूबे थे पानी में: घटना में तीन चचेरे भाई एक साथ पानी में डूबे थे। घूमने गए एक दर्जन लोगों में पीयूष, आकाश, साहिल व मोहित कुंड के पानी मे डूब गए थे। जिसमें आकाश मोहित व साहिल का चचेरा भाई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें कहा: बुंदेलखंड को उम्मीद से ज्यादा पानी होगा उपलब्ध

City News Uttar Pradesh

करंट लगने से एक युवक किसान की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम …

City News Uttar Pradesh

किरन चौराहे पर ‘कमल’ का दाग: ‘कलुवा बास’ का फड़ जगमग, ‘पर्यटक नेता’ बना कलंकी ?

City News Uttar Pradesh Desk

दबंगों का शादी वाले घर में तांडव: दुल्हन के परिवार पर बरसाए पत्थर, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

News : CM योगी अफसरों से बेहद नाराज, गाजियाबाद DM पर गिर सकती है गाज…

अंकित बासू दे रहे स्वच्छता अभियान को नई दिशा: किया वार्डों में सफाई का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़