City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : चांदी की आंख निकालकर झाड़ियों में चंदेलकालीन पाथेश्वरी देवी की मूर्ति छोड़ भाग गए चोर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चंदेलकालीन पाथेश्वरी देवी की चोरी हुई मूर्ति 39 घंटे के अंदर झाड़ियों के पास से बरामद हुई। चोर चांदी की आंख निकाल मूर्ति छोड़ गए। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। सीओ व ग्राम प्रधान ने मूर्ति को मंदिर में स्थापित कराया। थाना प्रभारी ने चांदी की नई आंख लगवाने के लिए 1100 रुपये की दक्षिणा दी। भक्तों ने खुशी में मां के जयकारे लगाए।


पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम खप्टिहा कला से बुधवार दोपहर मंदिर में मूर्ति गायब पाई गई थी। एसडीएम रामकुमार, सीओ सत्यप्रकाश शर्मा, पैलानी थाना प्रभारी उमेश कुमार ङ्क्षसह एवं चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश द्विवेदी ने मौका मुआयना किया था। मूर्ति को जल्द से जल्द बरामद कराने का भरोसा दिलाया था। पुलिस ने आसपास की झाडिय़ों और घरों में तलाशी ली, मगर गुुरुवार रात तक मूर्ति नहीं मिली थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव का सीताराम विश्वकर्मा जब अपने मवेशी लेकर बाड़े की ओर जा रहा था तो मंदिर से 300 मीटर दूरी पर झाडिय़ों के नीचे बबूल के पेड़ के पास मूर्ति रखी मिली। चांदी की आंखें मूर्ति से गायब मिलींं।

सीओ सदर, थाना प्रभारी व ग्राम प्रधान मैना देवी ने गाजे-बाजे के बीच विधि विधान से पूजा अर्चन कर मूर्ति को मंदिर में स्थापित कराया। इस दौरान मंदिर में ग्रामीणों की खासी भीड़ रही है। सिद्ध पीठ के जयकारे व नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर के मुख्य पुजारी राकेश बाबा आंखों में आंसू छलक आए। सीओ ने बताया कि आरोपितों की सुरागरसी की जा रही है। बता दें, मूर्ति चंदेलकालीन राजा नन्नूक के जमाने की है।


– मूर्ति बरामद कराने वाले को किया पुरस्कृत
एसपी अभिनंदन ने बताया कि पुलिस की ओर से मूर्ति मिलने की जानकारी देने वाले सीताराम विश्वकर्मा को 500 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया है। मंदिर परिसर में चार सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशिक को क्यों बनाया जा रहा साजिश का शिकार ?

City News Uttar Pradesh

भविष्य की नींव: नवाचार और मेहनत से चमकते सरकारी स्कूल, शिक्षकों ने बदली तस्वीर”

विधायक “प्रकाश का अंदाज” : तीन विधान सभा के जुटते है फरियादी, नहीं लौटते खाली !

City News Uttar Pradesh

Banda- ड़ीएम और एसपी ऩे किया जेल का निरीक्षण…

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड पैकेज में 3.16 करोड़ का महा घोटाला: बांदा में ‘छह रिटायर्ड अफसरों’ पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

कृषि विभाग के ‘नाकारापन’ पर डीएम ‘सख्त’: समीक्षा में खुल गई ‘पोल’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़