27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : साइबर अपराधियों को पुलिस टीम ने दबोचा, नेट बैकिंग के जरिए की गई थी लाखों की हेराफेरी …

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भोलेभाले लोगों को बेवकूफ बनाकर साइबर अपराध को अंजाम देने वाले दो लोगों को आईजी की स्पेशल पुलिस टीम ने धर दबोचा। दोनो आरोपियों के पास से नगदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रपट दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज आए थे कि सात बार में उसके बैंक खाते से कुल एक लाख 82 हजार 893 रुपये खाते से कट गए। जिसकी सूचना वादी द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस आधार स्थानीय थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त पंजीकृत अभियोग के सफल अनावरण के लिए अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम पुलिस मुख्यालय लखनऊ व पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के सत्यनारायण द्वारा सम्मिलित अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु थाना साइबर क्राइम परिक्षेत्र को निर्देेशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम के पर्वेक्षण में जनपदीय थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा इस घटना को चुनौती के रूप में लेकर कार्य करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संलिप्त गैंग की पहचान स्थापित कर दो अभियुक्तों मुकेश प्रजापति पुत्र राम अवतार, अखिलेश प्रजापति पुत्र केशन निवासीगण ग्राम जौरही थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से दो मोबाइल, एक बैंक आईडी कार्ड, चार एटीएम कार्ड व आधार कार्ड, तीन बैंक पासबुक सहित 60 हजार रुपये नगद बरामद हुए। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मो. फहीम अख्तर, आरक्षी रविन्द्र सिंह, दीपराज चैधरी, विशाल सेन, दिनेश कुमार पटेल, अवधेश कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्कूलों में बल्ले बल्ले, ड्रेस, पाठ्य सामग्री की राशि अभिभावकों के खातों में : प्रकाश …

City News Uttar Pradesh

News : छेड़खानी के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल…

City News Uttar Pradesh

सेवानिवृत्ति पर मण्डी निरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

Banda- 11 करोड़ की सड़क निर्माण में लेट लतीफी…

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध खनन एवं परिवहन: नोटों की कड़क गड्डियों नें अफसरों को बनाया सूरदास ?

City News Uttar Pradesh

वैवाहिक और निजी कार्यक्रमों के लिए भी बुक करा सकेंगे ई-बसे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़