City News Uttar Pradesh
राहुल गांधी, सीएम सिद्धारमैया और डीके को समन, भाजपा ने दायर किया था मानहानि केस, कांग्रेस के 40% कमीशन वाले विज्ञापन का मामला
देश विदेशराजनीति

राहुल गांधी, सीएम सिद्धारमैया और डीके को समन, भाजपा ने दायर किया था मानहानि केस, कांग्रेस के 40% कमीशन वाले विज्ञापन का मामला

  • ब्यूरो रिपोर्ट

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की एक अदालत ने राहुल गांधी, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खिलाफ मानहानि मामले में समन जारी किया है। दरअसल, कर्नाटक भाजपा के सचिव एस केशव प्रसाद ने शिकायत की थी कि कांग्रेस ने विज्ञापनों में झूठे दावे किए, जिनसे भाजपा की इमेज खराब हुई।

उन्होंने शिकायत में कहा- कांग्रेस ने चुनाव से पहले 5 मई को बड़े अखबारों में विज्ञापन दिए थे। इनमें कांग्रेस ने दावा किया गया था कि भाजपा सरकार 40% कमीशन लेती है और इसने पिछले 4 सालों में 1.5 लाख करोड़ लूटे हैं। कांग्रेस के यह दावे आधारहीन, पूर्वाग्रही और मानहानि करने वाले हैं।

राहुल गांधी, सीएम सिद्धारमैया और डीके को समन, भाजपा ने दायर किया था मानहानि केस, कांग्रेस के 40% कमीशन वाले विज्ञापन का मामला
Citación a Rahul Gandhi, CM Siddaramaiah y DK, caso de difamación presentado por BJP, caso de publicidad de comisión del 40% del Congreso

– कोर्ट ने धारा 499 और 500 के तहत लिया संज्ञान

बेंगलुरु के एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने यह समन जारी किए हैं। कोर्ट ने मामले में IPC की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत संज्ञान लिया है और शुरुआती बयान दर्ज करने के लिए 27 जुलाई की तारीख तय की है। यह स्पेशल कोर्ट मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों के क्रिमिनल मामलों को देखती है।

राहुल गांधी, सीएम सिद्धारमैया और डीके को समन, भाजपा ने दायर किया था मानहानि केस, कांग्रेस के 40% कमीशन वाले विज्ञापन का मामला
Citación a Rahul Gandhi, CM Siddaramaiah y DK, caso de difamación presentado por BJP, caso de publicidad de comisión del 40% del Congreso

– भाजपा सरकार पर 40% कमीशन लेने का आरोप लगाकर जीता चुनाव

कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर 40% कमीशन लेने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने अपने चुनाव अभियान में इस मुद्दे को प्रमुखता से उछाला था। राहुल गांधी ने एक रैली में कहा था कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार की बातें करते हैं तब उनके मंच पर चारों तरफ कर्नाटक के 40% कमीशन लेने वाले नेता खड़े रहते हैं। भाजपा को 40 नंबर अच्छा लगता है। इस बार आप लोग इनको 40 सीटें दीजिएगा। प्रियंका ने भी कर्नाटक की भाजपा सरकार को 40% कमीशन वाली सरकार बताया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार ने जनता को बेशर्मी और बेरहमी से लूटा। प्रधानमंत्री को भी कई लोगों ने यहां की सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर चिट्‌ठी लिखी, लेकिन PM चुप रहे। इस अभियान का कांग्रेस को चुनाव में खासा फायदा मिला था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी बोले: चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा यूपी, इन लोगों की संपत्ति होगी जब्त

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल गांधी की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग, उमड़ पड़ी भारी भीड़, छतों से की गई पुष्पवर्षा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में माथा टेक पीएम मोदी ने अपने को माना सौभाग्यशाली : बखानी महिमा

City News Uttar Pradesh

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: यूपी में सबसे ज्यादा दिनों तक रहेगी कांग्रेस की यात्रा, इन 20 जिलों से गुजरेगी, पढ़िए रूट मैप

City News Uttar Pradesh

राम नहीं आए भाजपा के काम: अयोध्या तो हारे ही, पूरे मंडल से हुआ बीजेपी का सफाया

हिंसा के साए में मणिपुर : बिगड़ते हालात के बीच लगा राष्ट्रपति शासन, सियासी हलचल तेज।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़