29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
कुष्ठ रोग पर सोनरही में जन जागरूकता : रोकथाम के बताये गये उपाय
उत्तर प्रदेश

कुष्ठ रोग पर सोनरही में जन जागरूकता : रोकथाम के बताये गये उपाय

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल द्वारा तिंदवारी रामप्रताप दीक्षित डिग्री कॉलेज सोनरही में कुष्ठ रोग जन जागरूकता बैठक हुई। रोग संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं इसके रोकथाम के उपाय बताये गये। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर संजय शुक्ला ने कहा कि कुष्ठ रोग शरीर पर एक सुन्न चकत्ते के रूप में शुरू होता है। जब लंबे समय तक इलाज नहीं कराया जाता, तब विरूपता और दिव्यांगता पैदा होती है। एमडीटी की एक खुराक से कुष्ठ रोगी किसी भी व्यक्ति को बीमारी नहीं फैला सकता।

कुष्ठ रोग पर सोनरही में जन जागरूकता : रोकथाम के बताये गये उपाय
Public awareness on leprosy in Sonarhi: Prevention measures suggested

उन्होंने बताया कि 80% कुष्ठ रोगी बीमारी नहीं फैलाते हैं। केवल 20% कुष्ठ रोगी ऐसे होते हैं जो समाज में इस रोग को फैला सकते हैं। कुष्ठ रोगी अब 6 माह से 1 साल के अंदर नियमित इलाज से पूरी तरह ठीक हो जाते हैं। मुफ्त इलाज की सुविधा सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध है।


लोकेंद्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी का योगदान आवश्यक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसके लिए काम कर रहा है। निशुल्क सेवाएं तथा सुविधाएं संस्था दे रही है। सक्षम संगठन के संरक्षक राम सिंह कछवाह ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। अपने को कभी संपूर्ण मानने की गलती नहीं करना चाहिए। जीवन पर्यंत सीखने को मिलता है। बैठक का संचालन संगठन के जिला संयोजक शांति भूषण सिंह गौतम ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, अवध बिहारी मिश्र आदि उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू: बनने लगे लोग सदस्य

City News Uttar Pradesh

पुरानी पेंशन के लिये प्राथमिक शिक्षक राजधानी में भरेगें हुंकार: रणनीति को दिया अंजाम

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने महाराजा खेत सिंह की वीरता की बताई गाथा: समाज के विकास का किया आह्वान

City News Uttar Pradesh

लापरवाह व्यवस्था की ‘बलि’ चढ़े दो नन्हे फूल: खुला नाला बना क़ातिल, गांव में मचा कोहराम !

डीएम जे.रीभा की फटकार : आंगनबाड़ी सुपरवाईजर हो जायें होशियार

City News Uttar Pradesh

यूपी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले- आजम खां के खिलाफ दर्ज हो रहे हैं झूठे मुकदमे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़