
- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह का “दर्द” आज भी अपने क्षेत्र के लिए “धड़कता” है। उनका कहना है कि वह तिंदवारी को “उत्तर प्रदेश की आदर्श विधानसभाओं” में देखना चाहते हैं। “आदर्श स्थान न पाने की पीड़ा से वह व्यथित” जरूर हैं, लेकिन क्षेत्र के विकास को लेकर उनका “विजन” आज भी साफ है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें अपने “इंटरव्यू पार्ट टू” वार्ता के दौरान कहा कि “तिंदवारी को आदर्श” बनाने के लिए “सबसे पहली जरूरत सड़कों” की है।
आज भी तिंदवारी कस्बे समेत पूरे क्षेत्र की “सड़कों पर बहुत काम होना बाकी” है। तिंदवारी कस्बा खुद इसका उदाहरण है। “परसौंडा-गजनी मार्ग” बन जाने से “आठ किलोमीटर की दूरी कम” होने के साथ “आवागमन में बड़ी सुविधा” होगी। स्वास्थ्य सेवाओं पर उन्होंने कहा कि “तिंदवारी की पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड” किया जाना “बेहद जरूरी” है। स्वास्थ्य सुविधाओं के “अभाव” में आज भी बहुत से “ग्रामीणों को छोटे-छोटे इलाज” के लिए जिला मुख्यालय तक “भागदौड़” करनी पड़ती है। यदि यह हो जाता है तो “आधी आबादी को यहीं इलाज मिल” सकेगा।
पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के “कई प्राचीन मंदिरों और पौराणिक स्थलों का सुंदरीकरण” कराना भी जरूरी है, ताकि “धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा” मिल सके। साथ ही “गांवों और तिंदवारी कस्बे” में एक राजकीय डिग्री कॉलेज की “महती आवश्यकता” है, जिससे “युवाओं को पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय की भागदौड़ न” करनी पड़े। आधा दर्जन गांवों के “सबसे पुराने परिषदीय स्कूलों को उच्चीकृत” करने से “शिक्षा के स्तर में सुधार” होगा। उन्होंने कहा कि “बारा-गलौली पुल” बनने से “कानपुर का रास्ता आधा” हो जाएगा। बरसात में “पीपे के पुल की व्यवस्था” न रहने से लोगों को “पपरेंदा-चिल्ला होते हुए लंबा चक्कर” लगाकर कानपुर जाना पड़ता है। “पद मिले या न मिले, तिंदवारी मेरे दिल में बसता” है और मैं इसे “प्रदेश की टॉप आदर्श विधानसभाओं में देखना” चाहता हूं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
